×

'खेल के प्रति उनका जुनून अटूट...', बिशन सिंह बेदी के निधन पर PM मोदी, CM योगी, शाह सहित अन्य ने जताया शोक

Bishan Singh Bedi Passes Away: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर पीएम मोदी सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी संवेदनाएं व्यक्त की।

aman
Report aman
Published on: 23 Oct 2023 12:02 PM GMT (Updated on: 23 Oct 2023 12:30 PM GMT)
Bishan Singh Bedi Death
X

Bishan Singh Bedi and PM Modi (Social Media)

Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi News) का सोमवार (23 अक्टूबर) को निधन हो गया। पूर्व किक्रेटर के देहांत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य राजनेताओं ने दुख जताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर इरफान पठान ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सभी ने कहा, ये क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके अनुकरणीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।'

अमित शाह- कुशल गेंदबाजी के उस्ताद के रूप में याद आएंगे

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने शोक संदेश में कहा, 'महान स्पिनर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन से गहरा दुख हुआ। बेदी न केवल क्रिकेट जगत में अपने योगदान के कारण बल्कि पिच पर जादू बिखेरने वाले कुशल गेंदबाजी के उस्ताद के रूप में भी हमारी यादों में जीवित रहेंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।'

ये भी पढ़ें ...Bishan Singh Bedi Death: वनडे वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर,स्पिन के जादूगर बिशन सिंह बेदी का निधन

अनुराग ठाकुर- ये क्रिकेट जगत की क्षति

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज के रूप में बिशन सिंह बेदी को देश याद करता रहेगा। बेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। ये क्रिकेट जगत की क्षति है।'

ये भी पढ़ें ...T-20 Cricket: आज से आल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, हिमाचल प्रदेश से होंगे मैच

CM योगी- हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री बिशन सिंह बेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!'

इरफान पठान- 'ये हमारी क्रिकेट जगत के लिए क्षति'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। ये हमारी क्रिकेट जगत के लिए क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

जयराम रमेश- भारतीय क्रिकेट के लेजेंड अब नहीं रहे

वहीं, कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लेजेंड में से एक बिशन सिंह बेदी नहीं रहे। ये दुख की बात है। वे उत्कृष्ट स्पिन गेंदबाज और फ्रेम्ड क्वार्टर के सदस्य थे।'

कैप्टन अमरिंदर सिंह- कई यादगार पल दिए

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बिशन सिंह बेदी के निधन की जानकारी मिली। बेहद दुख हुआ। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी बाएं हाथ की गेंदबाजी से भारत को कई यादगार पल दिए। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'

कांग्रेस-...श्रद्धांजलि!'

इसी तरह, कांग्रेस पार्टी ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'क्रिकेट जगत के महान गेंदबाज और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी का निधन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक युग का अंत है।ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।श्रद्धांजलि!'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story