×

अभी-अभी दिग्गज कांग्रेस नेता का इस्तीफा, पार्टी में मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अपनी आवाज न सुने जाने का आरोप लगाया। सावित्री ने कहा कि वह खुद की पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी।

Shivakant Shukla
Published on: 26 Dec 2019 7:42 AM GMT
अभी-अभी दिग्गज कांग्रेस नेता का इस्तीफा, पार्टी में मचा हड़कंप
X

नई दिल्ली: हाल ही में हुए झारखंड राज्य के में कांग्रेस ने भले ही गठबंधन के सहारे सरकार में इंट्री कर लिया हो लेकिन पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रही है। वह इसलिए कि उत्तर प्रदेश से अब बड़ी खबर सामने आ रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अपनी आवाज न सुने जाने का आरोप लगाया। सावित्री ने कहा कि वह खुद की पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी।

ये भी पढ़ें—CAA के खिलाफ BHU के प्रोफेसर: खोला मोर्चा, कानून वापस लेने के लिए…

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। फुले ने दावा किया कि वह अब खुद की नई पार्टी बनाएंगी। बता दें कि फुले 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से जीतकर संसद पहुंची थी।

विधान को बचाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुई हूं: सावित्रीबाई फुले

बता दें कि सावित्रीबाई फुले ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कुछ महीने पहले कांग्रेस ज्वाइन किया था। फुले को 2014 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहराइच से टिकट दिया था। कांग्रेस में शामिल होते समय फुले ने कहा था, ‘मैं देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुई हूं। मैं कांग्रेस पार्टी के हाथ को मजबूत करूंगी, क्योंकि वही बीजेपी को रोक सकती है।

ये भी पढ़ें—यहां ऑफिस में सन्नाटा: तो इसलिए गायब हो रहें हैं सरकारी कर्मचारी

बताते चलें कि सावित्रीबाई फुले ने भाजपा में रहते हुए भाजपा के खिलाफ ही सुर उठा रही थी। जिसके चलते पार्टी आलाकमान उनसे नाराज था। कई बार खुले मंच पर उन्होंने पार्टी के नीतियों को खुलेआम विरोध भी किया था। यही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी किया था।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story