×

भाजपा में बढ़े किसानों के हमदर्द, शॉटगन ने लगाया सरकार पर निशाना

बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को किसानो का खुला समर्थन किया है। उन्होंने दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों को सैल्यूट किया है। ऐसे में मेघालय के गर्वनर सत्यपाल मलिक की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी में किसानों के हमदर्द बढ़ते जा रहे हैं।

Newstrack
Published on: 15 March 2021 7:16 AM GMT
भाजपा में बढ़े किसानों के हमदर्द, शॉटगन ने लगाया सरकार पर निशाना
X
बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को किसानो का खुला समर्थन किया है। उन्होंने दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों को सैल्यूट किया है।

अखिलेश तिवारी

नई दिल्ली । मेघालय के गर्वनर सत्यपाल मलिक की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी में किसानों के हमदर्द बढ़ते जा रहे हैं। अब शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने किसानों का खुला समर्थन किया है। उन्होंने किसानों की मांगों को वाजिब करार दिया हैऔर उनके आंदोलन को सैल्यूट भी किया है। इससे पहले भी भाजपा के कई नेता किसानों के समर्थन में पार्टी नेतृत्व से बगावत कर चुके हैं। केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे किसानों को अब भारतीय जनता पार्टी के अंदर से ही समर्थन मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें...लाशों के टुकड़े-टुकड़े: तेज रफ्तार में भिड़े कार और ट्रेलर, हादसे से कांप उठा राजस्थान

किसानों को सलाम

बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को किसानो का खुला समर्थन किया है। उन्होंने दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों को सैल्यूट किया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में तीन महीने से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसानों को सलाम किया जाना चाहिए।

Shatrughan Sinha फोटो-सोशल मीडिया

वह अपनी सर्वाधिक उचित व वाजिब मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मैं उनके साहस, दृढ़ निश्चय और धैर्य की प्रशंसा करता हूं। उनके जज्बे और काम को सलाम है। उनकी यह अदम्य भावना हम सभी को सद्प्रेरित करने वाली है। अब किसानों ने टिकरी बार्डर पर अपने लिए स्थायी आवास भी बनाने शुरू कर दिए हैं।

शॉटगन के इस बयान को हालांकि भाजपा में मोदी विरोधी खेमे से जोडक़र देखा जा रहा है। अटब बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा हासिल करने वाले शत्रुघ्र सिन्हा को मोदी सरकार में कभी अहमियत नहीं मिली। आडवाणी के करीबी समझे जाने वाले सिन्हा को पार्टी की मुख्यधारा से बाहर किया जा चुका है। इसके बावजूद उनकी भाजपा में मौजूदगी और यह बयान महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें...कांशीराम जयंती: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आगे बढ़ाया बाबा साहेब का मिशन

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी किया है किसानों का समर्थन

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और कई अन्य नेता भी किसानों के समर्थन में आगे आ चुके हैं। हरियाणा के पूर्प मंत्री रामपाल माजरा ने तो जनवरी के आखिरी ह$फ्ते में भाजपा से नाता ही तोड़ लिया है। केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन देने वाले राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। हरियाणा के कई विधायक भी खुलकर किसानों का समर्थन कर चुके हैं।

मेघालय के राज्यपाल ने तो किसानों के बीच जाकर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि किसानों के साथ ज्यादती न होने दें। उन्हें सम्मान सहित दिल्ली से विदा करें। ऐसे में अब देखना होगा कि भाजपा में क्या किसानों के समर्थन में अन्य नेता भी आगे आते हैं या पार्टी हाईकमान का हुक्म ही सिर -माथे पर बना रहेगा।

ये भी पढ़ें...JNU राजद्रोह केसः कन्हैया कुमार समेत सभी 10 आरोपी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश

Newstrack

Newstrack

Next Story