×

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी की तबियत खराब हो गई है। अरुण शौरी को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Dec 2019 5:03 AM GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती
X

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी की तबियत खराब हो गई है। अरुण शौरी को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि 78 साल के अरुण शौरी को रविवार देर रात बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें पुणे के रुबी हॉल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।

यह भी पढ़ें...हैदराबाद गैंगरेप पर सड़क से संसद तक संग्राम, राजनाथ बोले- कठोर कानून बनाने को तैयार

बता दें कि अरुण शौरी का जन्म पंजाब के जालंधर में 2 नवंबर 1941 को हुआ है। शौरी देश के निर्भीक पत्रकार, बुद्धिजीवी, राजनेता और विख्यात लेखक हैं। 1968 से 1972 और फिर 1975 से 1977 तक एक अर्थशास्त्री के रूप में इन्होंने विश्व बैंक में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें...बीजेपी सांसद ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए फडणवीस को बनाया 80 घंटे का मुख्यमंत्री

भारत के योजना आयोग में अरुण शौरी सलाहकार का पद भी संभाल चुके हैं। वे प्रसिद्ध समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस ' और 'द टाइम्स ऑफ इंडिया 'के संपादक भी रह चुके हैं। वह वाजेपयी सरकार के दौरान भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story