×

कंडोम को लड़की ने बना दिया ऐसा, चेकिंग के दौरान मचा हड़कंप

ड्रग्स का नशा बेहद खतरनाक होता है। लेकिन कुछ लोग इसे छिपाकर बहादुरी दिखाने में कई बार मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक 19 साल की हेयर ड्रेसर ने..

Deepak Raj
Published on: 12 Feb 2020 11:58 AM GMT
कंडोम को लड़की ने बना दिया ऐसा, चेकिंग के दौरान मचा हड़कंप
X

नई दिल्ली। ड्रग्स का नशा बेहद खतरनाक होता है। लेकिन कुछ लोग इसे छिपाकर बहादुरी दिखाने में कई बार मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक 19 साल की हेयर ड्रेसर ने सिडनी के एक फेस्टिवल में। जब वह पकड़ी गई तो उसने कबूल किया कि उसने ड्रग्स रखी थी।

ये भी पढ़ें-कब्जेदारों की खैर नहीं: सरकार ने तैयार करवाया सूची, लिया ये बड़ा फैसला

लेकिन रखने का तरीका अजीब था। इस लड़की ने कंडोम के अंदर कोकेन और केटामाइन की टेबलेट्स अपने अंडरवियर में रखी थीं। इस हेयरड्रेसर का नाम है ताया क्रोथर 19 वर्षीय ताया क्रोथर ने यह बात पुलिस और कोर्ट के सामने मानी कि उसने अंडरवियर के अंदर कंडोम में कोकेन और केटामाइन छिपाया था।

कंडोम में ये प्रतिबंधित ड्रग्स छिपा रखे थे

ये बात है फील्ड डे फेस्टिवल की जो सिडनी में चल रहा था। ताया क्रोथर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस फेस्टिवल में गई थी। वहां पर उसने अंडरवियर के अंडर एक कंडोम में ये दोनों प्रतिबंधित ड्रग्स छिपा रखे थे।

ताया क्रोथर को फेस्टिवल में पुलिस ने जांच के लिए रोका। उसे एक निजी टेंट में ले जाया गया। जहां महिला पुलिस ने उसके कपड़े उतरवाकर जांच की तो उसके अंडरवियर से कंडोम निकला। उस कंडोम में ये ड्रग्स रखे हुए थे।

कंडोम में दो बैग्स कोकेन और एक छोटा बैग केटामाइन का रखा था

फिर पुलिस ने उसे गोसफोर्ड लोकल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में बताया गया कि ताया क्रोथर सिडनी के एक मशहूर सैलून में चीफ हेयरड्रेसर है। कोर्ट में ताया क्रोथर ने बताया कि उसने गलती से गलत कंडोम उठा लिया होगा। क्योंकि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कंडोम में दो बैग्स कोकेन और एक छोटा बैग केटामाइन का रखा था।

पुलिस ने गोसफोर्ड लोकल कोर्ट में जज को बताया कि ताया क्रोथर ने हर समय जांच में मदद की। उन्होंने सच कबूला। सॉलिसिटर जनरल ने भी कहा कि ताया क्रोथर अपनी गलती को कबूल रही हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार की 27 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर निलंबित, मचा हड़कंप

इसके बाद गोसफोर्ड लोकर कोर्ट के मजिस्ट्रेट एलेन रेलटन ने कहा कि ताया क्रोथर का मामला बेहद प्रचारित है। यह मीडिया में काफी छा गया है। ताया ने अपनी गलती भी मान ली है। कोर्ट ने इसके बाद ताया क्रोथर को सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई है। साथ ही हिदायत दी है कि वे 12 महीने तक अच्छा व्यवहार करेंगी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story