×

सोने-चांदी की कीमत में बहुत भारी गिरावट, इतना हुआ दाम, चेक करें नया रेट

भारत में सोना महंगा होने के बावजूद लोगों का यह सबसे पसंदीदा धातू है। लोग मंहगा होने के बावजूद सोने के गहने खरीदते हैं और पहनते हैं। स्पॉट गोल्ड की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई।

Newstrack
Published on: 25 Sep 2020 6:52 AM GMT
सोने-चांदी की कीमत में बहुत भारी गिरावट, इतना हुआ दाम, चेक करें नया रेट
X
भारत में सोना महंगा होने के बावजूद लोगों का यह सबसे पसंदीदा धातू है। लोग मंहगा होने के बावजूद सोने के गहने खरीदते हैं और पहनते हैं।

मुंबई: भारत में सोना महंगा होने के बावजूद लोगों का यह सबसे पसंदीदा धातू है। लोग मंहगा होने के बावजूद सोने के गहने खरीदते हैं और पहनते हैं। स्पॉट गोल्ड की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई। त्योहारी सीजन से ठीक पहले महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और बढ़ती बेरोजगारी से सोने के दाम में कमी देखने को मिल रही है।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोना 613 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49,638 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। दुनियाभर में सोने की खपत के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। चीन में सोने की सबसे ज्यादा सोने की खपत है।

वायदा बाजार में भी अक्टूबर के लिए सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। यह 0.45 प्रतिशत गिरकर 49,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते चार दिन में सोने के दाम में करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार के खिलाफ किसान: 6 सालों में इतनी बार किया विरोध, आए थे सड़कों पर

डॉलर में मजबूती के कारण दाम कम

बीते महीने ही सोने का भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। वर्तमान में सोने के दाम पर सबसे ज्यादा अमेरिकी करेंसी डॉलर का असर है। इस सप्ताह अमेरिकी करेंसी में मजबूती देखी गई है।

Gold-Silver

जानकारों के मुताबिक, विकसित देशों में ब्याज दरें शून्य के करीब पहुंच गई हैं। केंद्रीय बैंकों ने भी संकेत दिया है कि लंबे समय तक ब्याज दरें कुछ ऐसे ही रहेंगी। अक्सर देखा जाता है कि ब्याज दरों का असर सोने के दाम पर पड़ता है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है ब्याज दरें शून्य के करीब होने के कारण अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश के गोल्ड में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। इससे कीमतें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें...AIIMS के डॉ सुधीर गुप्ता बोले- सुशांत केस में अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे, जांच है जारी

अमेरिका में साप्ताहिक बेरोजगारी आंकड़ों को देखकर लगता है कि अगस्त के अंत तक करीब 3 करोड़ अमेरिकियों ने बेरोजगारी भत्ते का लाभ लिया है। इसके बाद अब यह भी उम्मीद बढ़ गई है कि फेड रिजर्व और अमेरिकी सरकार आगे भी प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकती है, ताकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। जानकारों का कहना है कि केंद्रीय बैंक अभी भी अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी बढ़ाएंगे। सोने के दाम के लिए यह सकारात्मक हो सकता है।

यह भी पढ़ें...विराट देंगे भारी जुर्माना: IPL में भुगतान होगा खामियाजा, सामने आई वजह

सोना-चांदी हुआ सस्ता

गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती के बीच सोना 485 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50,418 रुपये पर पहुंच गया तो वहीं चांदी के दाम में 2081 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। इसके बाद चांदी का नया भाव 58,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story