×

गूगल अपने डूडल के जरिए कर रहा वोटर्स को जागरूक

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान गूगल ने भी डूडल बनाकर वोटर्स से मतदान करने की अपील की है। लोकसभा चुनावों में आज पांचवें चरण का मतदान है और गूगल ने फिर खास डूडल होमपेज पर लगाया है।

Vidushi Mishra
Published on: 6 May 2019 8:07 AM GMT
गूगल अपने डूडल के जरिए कर रहा वोटर्स को जागरूक
X

नई दिल्ली: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान गूगल ने भी डूडल बनाकर वोटर्स से मतदान करने की अपील की है। लोकसभा चुनावों में आज पांचवें चरण का मतदान है और गूगल ने फिर खास डूडल होमपेज पर लगाया है।

आज लोकसभा चुनावों के 7 चरणों में से पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि गूगल ने वोटर्स को मतदान करने की की प्रक्रिया भी समझाई है। इस डूडल पर क्लिक करते ही यूजर्स को दिखेगा कि भारत में वोट करने की प्रक्रिया क्या है और वे कैसे वोट डाल सकते हैं।

यह भी देखें: पीएम के खिलाफ नामांकन रद्द हुआ तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर

पहचान के तौर पर भारत में मतदान के बाद वोटर्स की अंगुली पर नीली स्याही लगा दी जाती है। आम तौर पर मतदान के बाद अंगुली पर लगी नीली स्याही को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी के तौर पर देखा जाता है। गूगल ने भी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में इसी का डूडल बनाया है।

पिछले चरणों में मतदान के दौरान भी गूगल ने अपने होमपेज पर यही डूडल लगाया था। गूगल ने फिर यह बताने की कोशिश की है कि देशहित में नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

खास बात यह है कि डूडल पर क्लिक करते ही आपको मतदान से जुड़ी जानकारी तो मिलती ही है, इससे जुड़े लगभग सभी सवालों और परेशानियों के जवाब भी नीचे दिए गए हैं। जैसे- भारत के नागरिक और मतदाता के रूप में आपकी पहचान तभी है, जब आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो।

यह भी देखें: मोदी का ममता पर तीखा हमला, कहा- जय श्रीराम कहने वालों को जेल भेज रही दीदी

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आप मतदान नहीं कर पाएंगे। वहीं, अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो बिना वोटर-आईडी कार्ड के भी आप मतदान करने जा सकते हैं। ऐसे में आपको मतदाता पर्ची के साथ अपना आईडी प्रूफ लेकर वोट डालने जाना होगा।

पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर करीब नौ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांचवें चरण में 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति इरानी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story