×

CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी

गौरतलब है कि देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसा को भी अंजाम दे रहे हैं। वहीं अब इस पर यदि एक्शन हुआ तो प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुचाने से पहले एक बार जरूर विचार करेंगे।

Shivakant Shukla
Published on: 21 Dec 2019 9:22 AM GMT
CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं अब केंद्र सरकार इसको लेकर बड़ा एक्शन लेने जा रही है। दरअसल, सरकार अब सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने पर विचार कर रही है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने देश भर से हिंसा के दौरान डैमेज पब्लिक प्रॉपर्टी की विस्तृत जानकारी मांगी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने पर विचार कर रही है जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति को जब्त किए जाने पर सरकार विचार कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार कानून पर पुनर्विचार भी कर सकती है।

CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी

ये भी पढ़ें—बड़ी खबर: इस कद्दावर सांसद ने भरी भीड़ में चाट लिए जूते, वजह जान रह जायेंगे दंग

CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।उन्होंने कहा था कि हम उपद्रवी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। जो भी हिंसा का दोषी होगा उसकी संपत्तियां सीज की जाएंगी। इससे हिंसा में हुई क्षति की भरपाई की जाएगी। ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी ने सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें—NRC लागू नहीं करेंगे: जानें क्या कहते हैं इन राज्यों के मुख्यमंत्री

CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी CAA में बड़ा बदलाव! तैयारी में सरकार,अब ऐसा करना पड़ेगा भारी

देश भर में विरोध

Next Story