×

सरकार का बड़ा तोहफा! बस 5 दिन का इंतजार, आपको फायदे ही फायदे

भीम ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। जीं हां केंद्र सरकार 5 दिन बाद भीम ऐप के यूजर्स को बड़ा गिफ्ट देने वाली है। असल में केंद्र सरकार 21 अक्टूबर को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) आधारित भीम ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। 

Vidushi Mishra
Published on: 21 Aug 2023 10:15 AM GMT
सरकार का बड़ा तोहफा! बस 5 दिन का इंतजार, आपको फायदे ही फायदे
X
सरकार का बड़ा तोहफा! बस 5 दिन का इंतजार, आपको फायदे ही फायदे

नई दिल्ली : भीम ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। जीं हां केंद्र सरकार 5 दिन बाद भीम ऐप के यूजर्स को बड़ा गिफ्ट देने वाली है। असल में केंद्र सरकार 21 अक्टूबर को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) आधारित भीम ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। नए अपडेटेड वर्जन में भीम यूजर्स एक साथ कई बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं।

यह भी देखें... दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

अपडेट होगी ऐप

सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, भीम ऐप में केंद्र सरकार 4 नए फीचर जोड़ रही हैं। जिसमें एक ऑटो बिल, कई भाषाओं को सपोर्ट, आईपीओ और कई बैंक अकाउंट को एक साथ जोड़ने की सुविधा मिलेगी।

bhim app

आपको बता दें कि डिजिटल इंडिया मिशन के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने कैश लेन-देन को कम करने के लिए 30 दिसंबर 2016 को भीम ऐप लॉन्च किया था। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि इस समय कारोबार नोटों और सिक्कों के जरिए होता है, एक दिन ऐसा आएगा कि सभी व्यावसायिक ट्रांजैक्शन भीम ऐप के जरिए किए जाएंगे।

यह भी देखें... नवयुग कॉलेज में NCC छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए निकाली रैली

10 दिन में ही 1 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

इसके साथ ही भीम ऐप को लॉन्च करते ही बड़ी सफलता भी देखने को मिली थी। ऐप को 10 दिन में ही 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। लेकिन भीम ऐप उस सफलता की कहानी नहीं लिख पाया जो पेटीएम ने करके दिखाया है। यहां तक भीम ऐप में ट्रांजैक्शन भी बहुत कम होने लगे।

भीम ऐप से प्रत्येक बैंक ट्रांजैक्शन की मात्रा 38,000 से भी कम हो गई और भीम ऐप के जरिए प्रति बैंक ट्रांजैक्शन की कुल राशि 68.06 करोड़ रुपये से 18 % घटकर 55.88 करोड़ रुपये रह गई।

इसलिए केंद्र सरकार ने फैसला लिया कि इसमें कुछ खास अतिरिक्त फीचर जोड़कर लोगों के बीच इसे आकर्षक बनाया जाए। जिससे बाजार में भीम ऐप का प्रयास सफल हो सके।

यह भी देखें... AKTU: दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पदक देती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story