×

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार यात्रा के खर्च के साथ पाकिस्तान की ओर से लिए जाने वाले 1600 रुपये का अतिरिक्त टैक्स भी देगी। बता दें कि दिल्ली सरकार इसी हफ्ते कैबिनेट में मसौदा पेश कर सकती है।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Aug 2023 12:26 PM GMT
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी
X

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार यात्रा के खर्च के साथ पाकिस्तान की ओर से लिए जाने वाले 1600 रुपये का अतिरिक्त टैक्स भी देगी। बता दें कि दिल्ली सरकार इसी हफ्ते कैबिनेट में मसौदा पेश कर सकती है। इसी के चलते दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्चे पर करतारपुर कॉरिडोर में बिना खर्च ननकाना साहिब जाने का फायदा मिलेगा।

यह भी देखें... हुआ बम धमाका! उड़े बच्चे-पुलिसकर्मी, हर तरफ बिछी लाशें

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुनानक देव की 550वीं जयंती से पहले करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूर्ण कराने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 550वें प्रकाशोत्सव पर करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते भी सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान जाएगा। जो श्रद्धालु पाकिस्तान जा कर दर्शन कर लेंगे, वह दोबारा एक साल बाद ही दर्शन के लिए जा पाएंगे।

बता दें कि एक दिन में एक जत्था पाकिस्तान जाएगा, जिसमें 5000 श्रद्धालु ही पाकिस्तान जा पाएंगे। प्रकाश पर्व जैसे धार्मिक समागमों के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 हजार तक होगी।

यह भी देखें... माला-माल करेगी सरकार: अगर इन योजनाओं से जुड़े हैं आप, तुरंत चेक करें

कॉरिडोर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 8 नवंबर को होगा। इसी के साथ पहला जत्था 5 नवंबर को जाएगा। और भारतीय तीर्थयात्रियों के दो जत्थे 5 और 6 नवंबर को जाएंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story