×

पर्यावरण को बचाने के लिए मनायी जाएगी ग्रीन दिवाली

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से कई पेंटिंग  बनाकर लोगों को एक संदेश दिया है। जिसमें आगे कार्यक्रम में ग्रीन दीपावली मनाकर जहां पर्यावरण को हम संतुलित रख सकते हैं।

SK Gautam
Published on: 13 Aug 2023 2:25 PM GMT (Updated on: 13 Aug 2023 8:43 PM GMT)
पर्यावरण को बचाने के लिए मनायी जाएगी ग्रीन दिवाली
X

उत्तराखंड: इस बार दीपावली पर हरिद्वार में ग्रीन दिवाली मनाकर पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं । आगामी 20 अक्टूबर को पर्यावरण बचाओ को लेकर एक कार्यक्रम मीडियाकर्मियों द्वारा संगठित ग्लोबल मीडिया ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से कई पेंटिंग बनाकर लोगों को एक संदेश दिया है। जिसमें आगे कार्यक्रम में ग्रीन दीपावली मनाकर जहां पर्यावरण को हम संतुलित रख सकते हैं।

ये भी देखें : बारामती में 52 साल से अजेय पवार फैमिली

वहीं पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है इसी को लेकर आज कई स्कूलों के बच्चों द्वारा सुन्दर पेंटिंग की गयी। शिक्षकों ने बताया की फाइन आर्ट, चित्रकला, स्कैच कई तरह की कला से अपने भविष्य को नया आयाम दे सकते हैं।

अगर पर्यावरण को नहीं बचाया गया तो पृथ्वी पर रहने वाले जीव् सुरक्षित नहीं रह पाएंगे अगर मानव जाति को बचाकर रखना है तो पर्यावरण को भी बचाना होगा।

ये भी देखें : मशहूर क्रिकेटर मैदान पर करता था चौके-छक्के की बरसात, आज टेंपो चलाने को मजबूर

इसके लिए आने वाली पीढ़ी को आगे लाने का कार्य करना होगा तभी जाकर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से बचा जा सकता है। इसी को लेकर आज हमने नेहरू यूथ हॉस्टल में बच्चों को जागृत करने के लिए चित्र कला के माध्यम से उत्तराखंड पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

वहीं कार्यक्रम में हरिद्वार के कई स्कूलों के बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर पेंटिंग के जरिये देवभूमि उत्तराखंड को ड्राइंग सीट पर प्रदर्शित कर मनमोह लिया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story