×

सिर्फ GST के लिए ही नहीं, इसलिए भी खास है 1 जुलाई, जानें पूरा मामला

Manali Rastogi
Published on: 1 July 2019 10:00 AM
सिर्फ GST के लिए ही नहीं, इसलिए भी खास है 1 जुलाई, जानें पूरा मामला
X
सिर्फ GST के लिए ही नहीं, इसलिए भी खास है 1 जुलाई, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: टैक्स सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की आज दूसरी वर्षगांठ है। ‘एक देश, एक कर’ के नारे के साथ लांच हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को शुरुआत में समझने के लिए काफी मुश्किलें आईं। मगर जीएसटी इन अड़चनों को पार करते हुए स्थिरता और स्थायित्व की ओर बढ़ा।

यह भी पढ़ें: अमित शाह: राज्यसभा में पेश किया जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने का प्रस्ताव

हालांकि, अभी भी जीएसटी के दायरे में सरलीकृत रिटर्न, निर्यातकों को त्वरित रिफंड और रियल एस्टेट व पेट्रोलियम जैसे उत्पादों को लाने की कवायद की जा रही है। जीएसटी 1 जुलाई, 2017 को लागू हुआ था। चूंकि, जीएसटी को आज दो साल पूरे हो चुके हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि गुड्स एंड सर्विसिज़ टैक्स के दो साल कैसे रहे।

यह भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय ने निगम अफसर को बताया कच्चा खिलाड़ी, कही ये बात

ट्रायल के तौर पर शुरू होगा रिटर्न सिस्टम

1 जुलाई से नए रिटर्न सिस्टम को ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। अगर यह सफल होता है तो इसे 1 अक्टूबर को से अनिवार्य बनाया जाएगा। इसके आने से जीएसटीआर-3बी (समरी रिटर्न) को जीएसटीआर-1 (सप्लाई रिटर्न) सिस्टम रिप्लेस करेगा।

आसान होगा कैश लेजर

वित्त मंत्रालय का कहना है कि कैश लेजर की जटिलताएं को कम करने पर सरकार काम कर रही है। इसलिए अब 20 कॉलम की जगह पांच बड़े कॉलम होंगे। ऐसे में टैक्स, ब्याज, जुर्माने और शुल्क के लिए एक ही कैश लेजर होगा।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए टेंशन हुई टाइट, अब विजय शंकर का घायलों में नाम, इनकी होगी एंट्री

वैसे देश की कर प्रणाली में सुधार में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा गया है। देश दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया। 1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत। 1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।. 1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!