×

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हुए कोरोना पॉजिटिव, कल गिरे थे मंच से

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी वडोदरा में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते समय मंच पर अचानक से बेहोश हो गए। जिसके चलते इन्हें अहमदाबाद के मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Shraddha Khare
Published on: 15 Feb 2021 8:56 AM GMT
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हुए कोरोना पॉजिटिव, कल गिरे थे मंच से
X
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हुए कोरोना पॉजिटिव, कल गिरे थे मंच से photos (social media)

अहमदाबाद : गुजरात में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी बीच गुजरात के लिए बुरी खबर आई है। इन तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री रविवार को वडोदरा में सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी समय अचानक बेहोश को मंच पर गिर गए। उन्हें जल्दी से अहमदाबाद के मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना पॉजिटिव

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी वडोदरा में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते समय मंच पर अचानक से बेहोश हो गए। जिसके चलते इन्हें अहमदाबाद के मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी मेहता अस्पताल के डॉ आर के पटेल ने इनकी तबीयत को लेकर बताया है कि उनका स्वास्थ पूरी तरह से अभी स्वस्थ है अभी इनको 24 घंटे की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी अभी सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मंच पर हुए बेहोश

गुजरात में निकाय चुनाव 21 फरवरी को होने वाले हैं। जिसके लिए काफी तैयारियां चल रही है। मुख्यमंत्री चुनाव से पहले तीन सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए वडोदरा में थे। रविवार शाम को निजामपुरा में सभा को संबोधित कर रहे थे कि उस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण वह मंच पर बेहोश हो गए। वहां मौजूद सेवा कर्मियों ने उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े.....बर्बाद आम आदमी: सच साबित हुई ये आशंका, घातक बना बजट और ईसीए में बदलाव

Vijay-Rupani

21 फरवरी को होने वाले हैं निकाय चुनाव

गुजरात में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मुक्यमंत्री दिन पर दिन लगातार सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तेजी दिखा रही है। यह चुनाव 21 फरवरी को होने हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होना थोड़ा चिंता का विषय है। आपको बता दें कि 28 फरवरी को नगरपालिका, जिले और तालुका पंचायतों की वोटिंग होने वाली है।

ये भी पढ़े.....LPG Gas Cylinder Price: महंगाई का झटका, 50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलिंडर

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story