×

वैक्सीन लेने के बाद कोरोना संक्रमित हुए खेल मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

एक बार फिर से कोरोना वायरस ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में गुजरात के खेल राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल कोरोना वायरस के संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्हें यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 6:11 AM GMT
वैक्सीन लेने के बाद कोरोना संक्रमित हुए खेल मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी
X
गुजरात के खेल राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल कोरोना वायरस के संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर जानकारी दी है।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना वायरस ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में गुजरात के खेल राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल कोरोना वायरस के संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्हें यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इन सबके बीच सबसे अजीब बात ये है कि उन्होने 13 मार्च को ही कोरोना की वैेक्सीन लगवाई थी। और इसके बाद भी वो कोरोना से संक्रमित हो गए।

ये भी पढ़ें...BJP MLC ने सीएम को लिखा पत्र, गैंगस्टर विकास दुबे की फैमिली को प्रताड़ित करने का आरोप

वैक्सीन की 3,29,47,432 डोज

गुजरात के खेल राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें, पूरे देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 3,29,47,432 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें कल के आंकड़ों से वैक्सीनेशन में 30 लाख से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।



ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 5 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। इस बारे में सोमवार के डेटा के अनुसार, बीते 24 घंटों में कुल नए केस में 78.41 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण उचित कोविड व्यवहार में लापरवाही करना है। कोरोना के दोबारा बढ़ते खतरे और वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें...Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story