×

Gujarat News: जूनागढ़ में भयानक बवाल, दरगाह को नोटिस देने पर भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया हमला, एक की मौत, 174 हिरासत में

Gujarat News: गुजरात के जूनागढ़ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जूनागढ़ में एक दरगाह को हटाने के लिए नोटिस दिए जाने पर लोगों ने बवाल कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया है। पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। इस हमले में डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

Jugul Kishor
Published on: 17 Jun 2023 1:51 AM GMT (Updated on: 17 Jun 2023 4:09 AM GMT)
Gujarat News: जूनागढ़ में भयानक बवाल, दरगाह को नोटिस देने पर भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया हमला, एक की मौत, 174 हिरासत में
X
पुलिस चौकी पर हमला ( सोशल मीडिया)

Gujarat News: गुजरात के जूनागढ़ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जूनागढ़ में एक दरगाह को हटाने के लिए नोटिस दिए जाने पर लोगों ने बवाल कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया है। पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल मेँ भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक युवक की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने 174 लोगों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल

जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) ने अवैध रूप से निर्मित दरगाह को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। यह दरगाह खुले चौक में मजेवाड़ी दरवाजे के ठीक सामने स्थित है। इससे आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार देर रात जूनागढ़ शहर के मजेवाड़ी पुलिस चौकी और पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस चौकी के अंदर जमकर बवाल काटा। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फिलहाल इस घटना पर अभी पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जारी किए गए नोटिस में क्या कहा गया था?

जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) ने जारी किए गए नोटिस में लिखा था कि दरगाह को अवैध तरीके से बनाया गया है। अगर यह दरगाह सही है तो पांच दिनों के अंदर जेएमसी को इसके सबूत दिए जायें। अन्यथा पांच दिनों के बाद दरगाह को तोड़ दिया जाएगा और इसका खर्चा आपको देना होगा। इसके बाद में भीड़ आक्रोशित हो गई और 200 से 300 लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस चौकी पहुंचकर बवाल शुरू कर दिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story