×

गुजरात: महिला हेल्पलाइन की तर्ज पर देश भर में एक हेल्पलाइन लाने का विचार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) गुजरात की महिला हेल्पलाइन की तर्ज पर देश भर में महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने पर विचार कर रहा है। आयोग की एक सदस्य ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

PTI
By PTI
Published on: 7 Jun 2019 4:54 AM GMT
गुजरात: महिला हेल्पलाइन की तर्ज पर देश भर में एक हेल्पलाइन लाने का विचार
X

अहमदाबाद: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) गुजरात की महिला हेल्पलाइन की तर्ज पर देश भर में महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने पर विचार कर रहा है। आयोग की एक सदस्य ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:ममता दीदी फिर भड़की-‘बोली बंगाल में आतंक का माहौल बना रही है भाजपा’

एनसीडब्ल्यू सदस्य डॉ. राजुल देसाई ने यह भी कहा कि आयोग राज्य में नारी अदालतों की सफलता को देखते हुए देश के अन्य हिस्सों में नारी अदालतों (महिला न्यायालयों) को खोले जाने को इच्छुक है।

ये भी देंखे:अलीगढ़ मर्डर केस: 5 पुलिसकर्मी निलंबित, हत्यारों पर लगा NSA

देसाई ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल रहा है। यह संकट में फंसी महिलाओं के लिए ‘181 अभयम महिला हेल्पलाइन’ को सफलतापूर्वक चला रहा है। हम अन्य राज्यों में भी इस हेल्पलाइन को शुरू करना चाहते हैं।’’

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story