×

PM Modi: HAL ने हासिल किया अब तक 26,500 करोड़ रुपये का उच्चतम राजस्व, PM मोदी ने दी बधाई

PM Modi: एचएएल के उच्चतम राजस्व पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्कृष्ट! भारत की प्रतिभा और 'मेक इन इंडिया' के प्रति उत्साह की स्पष्ट अभिव्यक्ति। यह यह भी दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं।

Viren Singh
Published on: 1 April 2023 5:27 AM GMT (Updated on: 1 April 2023 6:21 PM GMT)
PM Modi: HAL ने हासिल किया अब तक 26,500 करोड़ रुपये का उच्चतम राजस्व, PM मोदी ने दी बधाई
X
PM Modi (सोशल मीडिया)

PM Modi: केंद्र सरकार की दूर आगामी नीतियां का असर भारतीय सरकारी कंपनियां पर दिखाई पड़ा रहा है। इसका ताजा उदाहरण भारत की रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली सबसे बड़ी कपंनी बनी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2022 में जबरदस्त कमाई की है। HAL ने समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 26,500 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की है, जो कि कंपनी का अब तक का उच्चतर स्तर है और बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 8 फीसदी की बढ़ोतरी है। HAL द्वारा समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में जबदरस्त कमाई से केंद्र सरकार गदगद है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने HAL के लोगों को बधाई दी है।

HAL के पोस्ट को रिट्वीट पीएम मोदी ने दी बधाई

रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की राजस्व की घोषणा 31 मार्च को की। पीएम मोदी ने शनिवार को HAL के उच्चतम राजस्व हासिल करने पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने HAL के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपनी बात लिखी।

यह बढ़ोतरी 'मेक इन इंडिया' के प्रति उत्साह: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्कृष्ट! भारत की प्रतिभा और 'मेक इन इंडिया' के प्रति उत्साह की स्पष्ट अभिव्यक्ति। यह यह भी दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। हमारी सरकार भारत को एक रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करती रहेगी।

जानें बीते वित्तीय वर्ष का राजस्व

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने वित्तीय 2022-23 में करीब 26,500 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) की अपनी उच्चतम परिचालन आय दर्ज की है। इससे पहले बीते वित्तीय वर्ष 2021-22 में कंपनी का राजस्व 24,620 करोड़ रुपये था।

एचएएल के अध्यक्ष अनंतकृष्णन का यह बयान

इस मौके पर एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सी बी अनंतकृष्णन ने कहा कि भू-राजनीतिक स्थितियों के कारण आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान की चुनौतियों के बावजूद, कंपनी शीर्ष पंक्ति में लक्षित वृद्धि हासिल कर सकी। यह स्वदेशीकरण पर बढ़ते जोर और उपलब्ध इन्वेंट्री के साथ संभव था।

भुगतान से साथ कंपनी के नकदी प्रवाह में सुधार

एचएएल के अध्यक्ष ने बताया कि कंपनी की ऑर्डर बुक मार्च 2023 के अंत में लगभग 82,000 करोड़ रुपये थी। यह 2022-23 के दौरान आपूर्ति के परिसमापन के बाद हुआ। लगभग 25,000 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ एचएएल के नकदी प्रवाह में काफी सुधार हुआ है। बयान में कहा गया है कि 2022-23 के दौरान विभिन्न रक्षा ग्राहकों से राशि प्राप्त की गई थी।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story