×

दिल्ली में खुशगवार हुआ मौसम, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत रहा।

Roshni Khan
Published on: 16 May 2019 7:15 AM GMT
दिल्ली में खुशगवार हुआ मौसम, हल्की बारिश की संभावना
X

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली।

सफदरजंग वेधशाला ने राजधानी में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

ये भी देंखे:किसने बोला अपतटीय कसीनो बंद करने संबंधी भाजपा के अनुरोध पर करेंगे विचार?

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत रहा।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और गरज के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

ये भी देंखे:हमारी सरकार उसी जगह विद्यासागर की पंचधातु निर्मित प्रतिमा स्थापित करेगी : मोदी

बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story