×

दो बड़ी पार्टी में खूनी संघर्ष: चले पत्थर-टूटी गाडियां, CISF ने संभाला मोर्चा

वहीं, पुलिस भाजपा और जजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक मामला शांत करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीखों के एलान के बाद यह पहला मामला है, जब दो दलों के कार्यकर्ता भिड़े और इस तरह की हिंसा की गई।

Shivakant Shukla
Published on: 4 July 2023 10:30 PM GMT (Updated on: 5 July 2023 12:47 PM GMT)
दो बड़ी पार्टी में खूनी संघर्ष: चले पत्थर-टूटी गाडियां, CISF ने संभाला मोर्चा
X

हरियाणा: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों के एलान के बाद अब राजनीतिक दलों के बीच तनातनी शुरू हो गई है। ताजा मामला में नूंह में भाजपा और जजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े के बाद मामला बिगड़ता देखकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। फिल​हाल यहां मतदान 21 अक्टूबर को होना है।

ये है पूरा मामला

दरअसल ये विवाद आज सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जेजेपी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ने के बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। इसके बाद नूंह-अलवर रोड पर BJP-जेजेपी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई, इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में बुरी तरह भिड़ गए।

ये भी पढ़ें... गजब का ऑफर है भाई! अब ये शानदार कारें ले जा सकते हैं आप मात्र 3 लाख में

दोनों ओर से हुए पथराव में कई लोग घायल हुए हैं,और पथराव में 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। यहां तक गुरुग्राम व अन्य जिलों के लिए जा रही सार्वजनिक वाहनों में भी तोड़फोड़ की खबर है। वहीं, मामला बिगड़ता देखकर स्थानीय पुलिस और सीआइएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया है।

दोनों पार्टी के नेता कर रहे मामला शांत करने की बात

वहीं, पुलिस भाजपा और जजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक मामला शांत करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीखों के एलान के बाद यह पहला मामला है, जब दो दलों के कार्यकर्ता भिड़े और इस तरह की हिंसा की गई।

ये भी पढ़ें— गरीब हुआ पाकिस्तान: जनता को मिला लाल कार्ड, इमरान के बुरे दिन शुरू

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story