मरे ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोग, गोलियों की आवाज से गूंज उठा पूरा इलाका

जमीन विवाद में यह खूनी खेल करनाल के घरौंडा के गांव गगसीना में बुधवार सुबह आठ बजे हुआ जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

Newstrack
Published on: 16 Dec 2020 9:15 AM GMT
मरे ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोग, गोलियों की आवाज से गूंज उठा पूरा इलाका
X
पूर्वोत्तर रेलवे के सोनपुर और दिघवारा रेलवे स्टेशन के बीच हथियारबन्द अपराधियों ने चलती ट्रेन में लूटपाट और गोली मारने की घटना को अंजाम दिया था।

हरियाणा: हरियाणा राज्य के करनाल में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में जमकर झगड़ा हुआ और देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई

जमीन विवाद में यह खूनी खेल करनाल के घरौंडा के गांव गगसीना में बुधवार सुबह आठ बजे हुआ जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

कई साल से जमीन विवाद चल रहा था

मिली जानकारी के मुताबिक, गगसीना गांव में दो पक्षों के बीच कई साल से जमीन विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी मसले पर कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी थी। घायल नवीन, सुरेंद्र और उनके परिजन रघबीर संधू ने बताया कि बुधवार सुबह मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने अचनाक उन पर फायरिंग कर दी।

ये भी देखें: हाफ हुआ प्लेन टिकट: मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, अब घुमेंगा पूरा देश

कई साल से जमीन विवाद चल रहा था

गोली लगने से दिलबाग, बलराज और परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दयानंद, रूपचंद, बलिंदर, धन सिंह, सुल्तान सिंह, नवीन, सुरेंद्र, लखविंदर, हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सबको घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से धन सिंह को गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story