×

का मर्दवा "लाफा साग" खाय के जिबै 200 साल

हर व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रखना चाहता है। डाक्टर से लेकर बैद्य, बड़े और बुढ़ो से सुना होगा कि अपने को स्वस्थ रखने के लिए भोजन अल्प मात्रा में करना चाहिए, साथ ही भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए जानता है

Harsh Pandey
Published on: 3 April 2023 4:45 PM GMT
का मर्दवा लाफा साग खाय के जिबै 200 साल
X

नई दिल्ली: हर व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रखना चाहता है। डाक्टर से लेकर बैद्य, बड़े और बुढ़ो से सुना होगा कि अपने को स्वस्थ रखने के लिए भोजन अल्प मात्रा में करना चाहिए, साथ ही भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए जानता है... आइये हम आपको बताते हैं कि लाफा साग खाने से आप कभी बिमार नहीम होंगे।

दरअसल लाफा नाम से बिहार में मशहूर एक हरा पत्ता वाला साग है, भले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में उसे दूसरे नामों से जाना या पहचाना जाता हो, लेकिन उसकी पौष्टिकता और स्वाद में कोई कमी नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें.. चंद्रयान-2: ननिहाल नहीं पहुंच पाया यान, मामा के घर पहुंचने से पहले वो 15 मिनट

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कोसी और सीमांचल क्षेत्रों (बिहार) में मुख्यत: पाया जाने वाला यह साग पोषक तत्वों का खजाना है। साथ ही आपको बताते चलें कि पिछले दशकों में लोग इस साग को खाकर खुद को स्वस्थ रखते थे।

मौजूद पोषक तत्व...

बताया जा रहा है कि लाफा नामक साग में प्रोटीन, आवश्यक अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज सहित कई तरह के विटामिन पाये जाते है।

रोगों को भगाए दूर...

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लाफा साग कई बिमारियों को दूर करने में बहुउपयोगी है। हृदय रोग, एनीमिया, त्वचा और पाचन विकार जैसी कई बीमारियों के लिए यह रामबाण है।

यह भी पढ़ें.. चंद्रयान-2: जानें कैसे, मिशन अभी समाप्त नहीं हुआ

खेती...

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी खेती जनवरी और फरवरी में की जाती है। लस्सेदार साग का स्वाद भी अन्य से अलग होता है। इसे चावल के साथ लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं।

पोषक तत्वों से लबरेज...

सभी न्यूट्रिशियन बताते हैं कि हरे पत्तों वाले साग-सब्जियों में सबसे अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। लाफा साग का सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है।

यह लाफा लाग स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। यह शरीर को अच्छा बनाए रखने में मददगार हेता है। लाफा के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

एक बार काटने और सुखाने के बावजूद इनमें प्रोटीन, आवश्यक अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में मौजूद रहते हैं।

लाफा साग एक वरदान...

लाफा साग, गर्भवती महिलाओं के लिए अतिआवश्यक है। इसमें आयरन, कैल्शियम लाफा साग में काफी मात्रा में मौजूद रहता है। गर्भवती महिलाएं सिर्फ एक कटोरी लाफा साग से गर्भवती महिलाएं उसके बराबर पोषक तत्व प्राप्त कर सकती हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story