×

सेना का कैंप हुआ राख: कश्मीर में मची अफरा तफरी, झुलस गया जवान

कश्मीर में सेना के कैम्प में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कैंप में अचानक भीषण आग लग गयी। जिसमें एक जवान झुलस गया। इस दौरान सेना के वाहन, कई तेल के टैंकर भी जलकर ख़ाक हो गये।

Shivani Awasthi
Published on: 4 March 2020 9:45 AM GMT
सेना का कैंप हुआ राख: कश्मीर में मची अफरा तफरी, झुलस गया जवान
X

श्रीनगर: कश्मीर में सेना के कैम्प में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कैंप में अचानक भीषण आग लग गयी। जिसमें एक जवान झुलस गया। इस दौरान सेना के वाहन, कई तेल के टैंकर भी जलकर ख़ाक हो गये। इस घटना के बाद सेना के जवान एक्टिव हो गये। तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया गया।

सैन्य कैंप में लगी आग, कई तेल टैंकर आये चपेट में:

मामला कश्मीर का है,यहां अचानक सैन्य कैंप धू-धू कर जलने लगा। सेना का कैंप जलता देख इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। इस पूरे घटना क्रम में एक सेना का जवान भी झुलस गया। वहीं तीन निर्माण, दो वाहन और कई तेल के टैंकर के जलकर राख हो गए।

ये भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़, आमने-सामने सेना के जवान और नक्सली

लोगों को घटना स्थल से किया गया दूर, एक जवान घायल:

जानकारी के मुताबिक, भीषण आग की चपेट में आर्मी कैंप में स्थापित तेल भंडार भी आ गये। देखते ही देखते आग कैंप के आस पास के इलाकों तक फैल गई। इसमें तीन निर्माण जल गए। दो वाहन भी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गये। तेल टैंकर में आग लगने की वजह से सेना में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी हैं बहुत दुखी! होली को लेकर कर दिया ये बड़ा एलान

जवान की लापरवाही से लगी आग :

अधिकारियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई। वहीं मामले में सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सैन्य कैंप में सीआरपीएफ के जवान भी रह रहे हैं। जिसमें से के घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक सीआरपीएफ कर्मी के हाथ से केरोसिन तेल का केन गिर गया था। इसके कारण पास में ही जल रहे स्टोव के चलते आग लग गई। हालाँकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story