×

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़, आमने-सामने सेना के जवान और नक्सली

छत्तीसगढ़ में अमदाईघाटी में नक्सली और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CSF) के जवानों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई।

Roshni Khan
Published on: 4 March 2020 8:49 AM GMT
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़, आमने-सामने सेना के जवान और नक्सली
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अमदाईघाटी में नक्सली और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CSF) के जवानों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें एक जवान के घायल होने की खबर आई है। इस बात की जानकारी बस्तर के इंस्पेक्टर जनरल पी सुंदरराज ने बताया कि CSF के जवान को नारायणपुर में अमदाईघाटी के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगी। फ़िलहाल अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

राज्य के बहुत से इलाकों में होते हैं मुठभेड़

देश के छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा इलाके में 25 फरवरी को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट हो गया था। जिसकी चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया थे। मुठभेड़ में घायल हुए जवान को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में ले जाया गया था।

ये भी पढ़ें:पवन की दया याचिका खारिज: अब चौथी बार नहीं टलेगी निर्भया के दोषियों की फांसी

आपको बता दें, दंतेवाड़ा और बीजापुर के जवान संयुक्त ऑपरेशन पर सर्चिंग के लिए निकले थे। गंगालूर के पीडिया के जंगल में मुठभेड़ हुई, जिसके बाद बम ब्लास्ट हुआ है। इस बात की जानकारी SP अभिषेक पल्लव ने दी है।

सर्चिंग पर निकले जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, बैलाडीला की पहाड़ी के पास सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही DRG और STF के जवानों की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेश के लिए रवाना हो गई थी। किरंदुल कैलाशनगर से दंतेवाड़ा और बीजापुर के जवानों को रवाना किया गया था। मंगलवार सुबह गंगालूर के पीडिया इलाके में जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुबह से बहुत बार जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED बम में ब्लास्ट हो गया था।

ये भी पढ़ें:यूपी को मिला नया DGP, इनके नाम को सीएम ने किया अनुमोदित

रायपुर में हुआ था इलाज

गालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगल में हुए IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान का नाम अलकुराम कड़की बताया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, दो जवानों के पैर में चोट आई थी। फिलहाल, IED ब्लास्ट में घायल जवान को हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जा रहा था। जहां पर तीनों जवान का इलाज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, जवानों ने चार नक्सली कैंप को भी ध्वस्त किया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story