×

मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी भीषण आग, 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू

मुंबई के चरनी रोड पर स्थित ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ये बिल्डिंग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित है। बिल्डिंग से धुआं उठता देख लोगों ने फौरन की इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

Aditya Mishra
Published on: 7 Aug 2023 2:53 PM GMT
मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी भीषण आग, 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू
X

मुंबई: मुंबई के चरनी रोड पर स्थित ड्रीमलैंड सिनेमा के पास आज सुबह एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ये बिल्डिंग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित है। बिल्डिंग से धुआं उठता देख लोगों ने फौरन की इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। तकरीबन 1 घंटे तक चले इस रेस्क्यू आपरेशन के दौरान 8 लोगों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें...मुंबई में पेड़ों की कटाई अपने फेफड़ों में छुरा घोंपने के समान: मिलिंद देवड़ा

आग में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गये थे। उन्हें फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। इमारत में इतनी भीषण आग कैसे लगी? इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि जिस जगह की बिल्डिंग में ये आग लगी थी। वहां आस -पास बेहद सकरी गलियां हैं। इस कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में थोड़ा समय लग गया। फ़िलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें...पहली बार ‘आमची मुंबई हैप्पीनेस कार्ड’ मुंबई में लॉन्च

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story