×

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मानसून सितंबर महीने में कई राज्यों में कह ढा रहा है। भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश और गुजरात में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि मानसून आम तौर पर देश से सितंबर के पहले पखवाड़े से लौटने लगता है, लेकिन इस बार कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 23 April 2023 11:29 AM GMT
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश
X

नई दिल्ली: मानसून सितंबर महीने में कई राज्यों में कह ढा रहा है। भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश और गुजरात में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बता दें कि मानसून आम तौर पर देश से सितंबर के पहले पखवाड़े से लौटने लगता है, लेकिन इस बार कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन, जानिए किस दिन चलेगी कौन सी गाड़ी

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और सिक्किम समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, ओडिशा, असम और मेघालय में भी पूरे दिन बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक गुजरात, कोंकण, गोवा, पुडुचेरी, तमिलनाडु में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें...ब्लैक लिस्ट से हटाए गए 312 विदेशी सिखों के नाम, ये है पूरा मामला

इन राज्यों में हो रही है भारी बारिश

मानसून आखिरी दौर में चल रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। एमपी के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है, तो वहीं कई शहरों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर गुजरात के भी कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें...नया मोटर व्हीकल एक्ट: सुधार की ओर कदम, जुर्माना या जि़ंदगी!

बता दें कि इस बार कई राज्यों में बारिश ने कहर मचाया है। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्य शामिल हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story