×

Delhi Flood Alert: फिर खतरे में दिल्ली, क्या आने वाली है भयानक तबाही, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

Delhi Flood Alert: पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण यमुना में पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण हथिनी कुंड बैराज पर भारी दवाब है। शनिवार को बैराज से 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज किया गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 July 2023 2:20 AM GMT
Delhi Flood Alert: फिर खतरे में दिल्ली, क्या आने वाली है भयानक तबाही, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
X
Delhi Flood Alert (Photo: Social Media)

Delhi Flood Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून की बारिश ने कहर बरपाया है। भारी बारिश के चलते जहां शहर के आंतरिक इलाकों में पानी भर गया तो वही यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के पानी ने भी दस्तक दे दी। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से नीचे गया है। लेकिन हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद एकबार फिर स्थिति गंभीर हो गई है।

पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण यमुना में पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण हथिनी कुंड बैराज पर भारी दवाब है। शनिवार को बैराज से 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज किया गया। जिसके बाद से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार सुबह को ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था।

लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को ही एक-एक घंटे के अंतराल पर तीन बार पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर यह सिलसिला जारी रहा तो अगले 24 से 48 घंटे में इसका असर देखने को मिल सकता है। ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली ओल्डब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया है जो कि खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है। हालात ऐसे ही बने रहे तो दिल्ली में एकबार फिर बाढ़ की स्थिति देखने को मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील जारी की है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम ?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कल यानी 22 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story