×

सुसाइड का है प्लान? तो इस नंबर पर करें कॉल, दूर हो जाएंगी सारी परेशानी

रांची जिला प्रशासन ने केंद्रीय मनः चिकित्सा संस्थान की शुरुआत की है। आपको बता दें कि रांची ने उदास और अवसादग्रस्त लोगों के लिए 9334915053 और 9334915046 दो हेल्पलाइन नंबर को जारी किया है।

Shraddha Khare
Published on: 6 Jan 2021 6:53 AM GMT
सुसाइड का है प्लान? तो इस नंबर पर करें कॉल, दूर हो जाएंगी सारी परेशानी
X

रांची : आत्महत्या के मामलों पर रोक लगाने के लिए रांची जिला प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गयी है आपको बता दें कि केंद्रीय मनः चिकित्सा संस्थान के सहयोग से शुरू किया गया है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे कार्य करेगी। जो लोग डिप्रेशन में हैं वो लोग इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर परामर्श ले सकते हैं। इस संस्थान ने दो हेल्पलाइन नंबर को जारी किया है।

केंद्रीय मनः चिकित्सा संस्थान की शुरुआत

रांची जिला प्रशासन ने केंद्रीय मनः चिकित्सा संस्थान की शुरुआत की है। आपको बता दें कि रांची ने उदास और अवसादग्रस्त लोगों के लिए 9334915053 और 9334915046 दो हेल्पलाइन नंबर को जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर से डिप्रेशन से झूझ रहे लोगों को बाहर निकालने के लिए जरुरी सलाह दी जाएगी। यह पूरी तरह से फ्री होगा। सलाह लेने के लिए किसी को कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। जरूरत अस्पताल में एडमिट भी कराया जा सकता है।

DC छवि रंजन ने कही यह बात

रांची के डीसी छवि रंजन ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों की नौकरी जाने से कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो गए। जिसके कारण कई लोग अवसाद में चले गए। आत्महत्या की बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची के जिला प्रसाशन ने आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन की शुरुआत की। डीसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे लोगों को समय पर लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः बर्ड फ्लू से तबाही: देश में फैला 49 बार, 80 लाख से ज्यादा पक्षियों की वायरस से मौत

chavi ranjan

आत्महत्या जैसी घटना को रोकने की पहल

रांची जिला प्रसाशन ने एक नई पहल की है। जिसमें यह लोगों की आत्महत्या जैसी घटना को रोकने की शुरुआत की पहल पर काम कर रही है। आपको बता दें कि इस मिशन में रांची जिला प्रसाशन और केंद्रीय मनचिकित्सा संस्थान ने इस कार्य की शुरुआत की है। कोरोना महामारी से कई लोग बेरोजगार हो गए। जिससे कितने लोग डिप्रेशन का शिकार हो गए। इस डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए रांची के डीसी ने एक पहल की है।

ये भी पढ़ें…चीनी सेना जंग करेगी: राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिया आदेश, हर सेकेंड रहें तैयार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story