×

थर्राया हिमाचल! भयानक भूस्खलन से रास्ते हुए बंद, आफत में सैकड़ों लोगों की जान

बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से है, जहां हाल में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते बुधवार को किन्नौर जिले के भावनगर के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान एनएच-5 मार्च से आवागमन प्रभावित हो गया है।

Shivani Awasthi
Published on: 15 Jan 2020 5:11 AM GMT
थर्राया हिमाचल! भयानक भूस्खलन से रास्ते हुए बंद, आफत में सैकड़ों लोगों की जान
X

शिमला: बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से है, जहां हाल में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते बुधवार को किन्नौर जिले के भावनगर के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान एनएच-5 मार्च से आवागमन प्रभावित हो गया है। इतना ही नही मंगलवार को भी चंबा के गगला, त्रिवेणी घाट समेत लाहौल और स्पीति में भी भूस्खलन की घटना सामने आई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं जानकारी के मुताबिक एक वृद्ध भी हिमस्खलन में दफन हो गया।

किनौर जिले में भारी भूस्खलन, रास्ता बंद:

जानकारी के मुताबिक़ हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। यह घटना जिले के भावनगर के पास की है। किसी के हताहत होने या जान-माल के खतरे की सूचना नहीं मिली है। हालाँकि इसके चलते एनएच-5 मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल, इतने दिन कर सकेंगे इस्तेमाल

ग्लेशियर गिरने शुरू:

बता दें कि किन्नौर मे बर्फबारी के बाद ग्लेशियर गिरने शुरू हो गए। पूर्बनी झूला, भगत नाला, टिंकू नाला और जांगी नाला में ग्लेशियर आए हैं। इससे पूह और स्पीति को जोडने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पूरी तरह से अवरुध हो गया है। ग्रेफ के मजदूर और मशीन ग्लेशियर हटाने में लगी हैं। शिमला-रामपुर के लिए यातायात ठप हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भी हिमस्खलन से एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य के कई क्षेत्रों से भूस्खलन की जानकारी मिली थी। लाहौल स्पीति में हिमखंड गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं, कुल्लू में भी भूस्खलन की घटना सामने आई है और यातयात बाधित हुआ है।

ये भी पढ़ें: फिर हुआ हमला: इराकी एयरबेस पर दागे गए रॉकेट, अमेरिका-ईरान तनाव थमने का नाम नहीं

लाहौल में हिमखंड में वृद्ध दफन:

लाहौल में बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। लाहौल के प्यासो गांव में यह हादसा हुआ है। गांव से दूर दोघरे में बुजुर्ग पशुओं को चारा देने गया था। इस दौरान पहाड़ी से हिमखंड गिरा और बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया। हिमखंड में दबने से मौत हो गई। घाटी में हिमखंड गिरने लगे हैं और इससे लोगों में दहशत है।

ये भी पढ़ें: इसलिए पिछड़ रहे बच्चे, कभी नहीं कर पाते साथियों की बराबरी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story