Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जनपद में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Jugul Kishor
Published on: 26 Jun 2023 8:52 AM GMT (Updated on: 26 Jun 2023 9:09 AM GMT)
Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
X
Maharashtra Road Accident (Social Media)

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जनपद में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों के इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने जताया शोक

जानकारी के मुताबिक रत्नागिरि जनपद के दापोली हरने मार्ग पर असुद में ट्रक और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को राहत कोष देने की घोषणा की।

आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

ट्रक ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर फैज रईस खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी ट्रक ड्राइवर से पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ा रहा था। रफ्तार ज्यादा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। आते जाते लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story