×

कभी नहीं सोती मुंबई! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब 24 घंटे होगा ये काम

बता दें कि, पिछली सरकार ने मुंबई में पब, रेस्टोरेंट और मॉल्स को 24 घंटे खोलने को लेकर फैसला नहीं लिया था। इस मामले को लेकर आदित्य ठाकरे पिछली सरकार के कई मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके थे। जिसे अब उद्धव सरकार आने के बाद कुछ शर्तों पर मंजूरी दे दी गयी है।

Shivakant Shukla
Published on: 18 Jan 2020 7:15 AM GMT
कभी नहीं सोती मुंबई! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब 24 घंटे होगा ये काम
X

मुंबई: यहां के बारे में कहा जाता है कि, मुंबई शहर कभी नहीं सोता है। इस शहर के बारे में कहीं जाने वाली यह कहावत अब जाकर रही मायने में सच साबित हुई है। मुंबई में अब दुकान, होटल, थिएटर और मॉल जैसे अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुलें रहेंगे।

पिछली सरकार के समय से ही इस बात मांग की जा रही थीं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि उद्धव सरकार बनते ही आदित्य ठाकरे की पहल पर अब मुंबई 24 घंटे जागेगी और जगमगाएगी। किसी भी होटल, मॉल और थियेटर आदि सार्वजनिक क्षेत्र लोगों के लिए खुले रहेंगे।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला-

इस शहर में रहने और घूमने वालों के लिए अच्छी खबर है। जो लोग इससे पहले मुंबई में गए होंगे, उन्हें यहां का रंग ढंग अलग दिखा होगा, लेकिन अब आप जब मुंबई जाएगें तो यह शहर आपको बदले हुए रूप में दिखेगा। क्योंकि अब मुंबई में होटल, मॉल और मल्टीप्लेक्स 24 घंटे खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें—मुस्लिम महिलाओं ने एनआरसी बिल के विरोध में किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

आदित्य ठाकरे ने उठाई थीं मांग-

बता दें कि, पिछली सरकार ने मुंबई में पब, रेस्टोरेंट और मॉल्स को 24 घंटे खोलने को लेकर फैसला नहीं लिया था। इस मामले को लेकर आदित्य ठाकरे पिछली सरकार के कई मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके थे। जिसे अब उद्धव सरकार आने के बाद कुछ शर्तों पर मंजूरी दे दी गयी है।

मुंबई में 26 जनवरी से 24 घंटे खुलेंगे पब मॉल-

राज्य पर्यटन के मंत्री आदित्य रश्मि ठाकरे ने यह फैसला किया है कि मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पब, मॉल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खोले जाएंगे। फिलहाल मुंबई में इन्हें काला घोड़ा, नरीमन प्वाइंट, बीकेसी और कमला मिल कंपाउंड के इलाके में खोलने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें— बेहमई नरसंहार: लाइन में खड़ाकर भून दिया था 20 लोगों को, आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

26 जनवरी से अब इन जगहों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 24 घंटे पब मॉल और रेस्टोरेंट्स खुले रहेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। सरकार की इस पहल से मुंबई वासी बहुत खुश हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story