×

ये हैं भारत के बड़े दानवीर, जिनके दान सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

हुरुन इंडिया ने देश के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 5 में अजय पिरामल, नंदन निलेकणी, मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी और शिव नादर का है।

Shreya
Published on: 19 Aug 2023 2:15 PM GMT
ये हैं भारत के बड़े दानवीर, जिनके दान सुनकर आप हो जाएंगे हैरान
X
ये हैं भारत के बड़े दानवीर, जिनके दान सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

हुरुन इंडिया ने देश के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 5 में अजय पिरामल, नंदन निलेकणी, मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी और शिव नादर का नाम है। इन लोगों ने दूसरों के हित के लिए सबसे ज्यादा रकम दान किए हैं। आइए बताते हैं इन लोगों ने कितनी रकम दान की है।

शिव नादर

इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं HCL के संस्थापक शिव नादर। 2019 के रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दान में कुल 453 करोड़ रुपए दान में दिए थे।

अजीम प्रेमजी

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी हैं। इन्होंने कुल 453 करोड़ रुपए की राशि दान में दी है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद: CJI बोले- अब बहुत हुआ, बीच में कोई नहीं करेगा टोका-टाकी

मुकेश अंबानी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम आता है। उन्होंने कुल 402 करोड़ रुपए रकम दान में दिए।

नंदन निलेकणी

वहीं चौथे नंबर पर इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी का नाम आता है। जानकारी के मुताबिक, इन्होंने कुल 204 करोड़ रुपए की रकम परोपकार के लिए दान दिए थे।

अजय पिरामल

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल का नाम आता है। रिपोर्ट के मुताबिक अजय पिरामल ने कुल 200 करोड़ रुपए की रकम दूसरों के हित के लिए दान में दिए थे।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार हुए पी चिदंबरम, आईएनएक्स मीडिया केस में हुई कार्रवाई

Shreya

Shreya

Next Story