×

चलती ट्रेन से पत्नी को मारा धक्का, दो महीने की शादी का ऐसा हश्र, क्यों बना कातिल

मुंबई में एक 26 साल की महिला की चलती ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी। जिसकी हत्या का खुलासा पुलिस ने आज करते हुए सबको चौंका दिया।

Shivani Awasthi
Published on: 14 Jan 2021 1:50 PM GMT
चलती ट्रेन से पत्नी को मारा धक्का, दो महीने की शादी का ऐसा हश्र, क्यों बना कातिल
X

मुंबई: महाराष्ट्र में अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। मुंबई में एक 26 साल की महिला की मौत हो गयी। जिसकी हत्या का खुलासा पुलिस ने आज करते हुए सबको चौंका दिया। चौंका इसलिए दिया क्योंकि महिला का हत्यारा कोई और नहीं उसका ही पति निकला, जिसके साथ दो महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी।

मुंबई में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली घायल महिला

दरअसल, मुंबई में बीते सोमवार को एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने उसकी मौत की तफ्तीश शुरू की तो हत्या से पर्दा हटा। आज खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने ही उसे चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से धक्का मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गयी।

पति ने पत्नी को चलती लोकल ट्रेन से धक्का मारा

रेलवे पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी कि आरोपी पति और उसकी पत्नी दोनों ही मजदूर थे और मानखुर्द क्षेत्र में रहते थे. दो महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी। वहीं सोमवार को जब वे मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर कर रहे थे, इस दौरान महिला दरवाजे की ओर कुछ झुकी, तभी उसके पति ने जानबूझकर महिला को अपने हाथों से छोड़ दिया, जिससे महिला चलती ट्रेन से ट्रेक पर जा गिरी।

पुलिस ने तत्काल किया आरोपी पति को गिरफ्तार

वहीं जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो साथ में यात्रा कर रही एक महिला ने रेलवे पुलिस को पूरा मामला बताया और ये भी दावा किया कि उसने आरोपी पति को जानबूझकर महिला को धक्का मारते हुए देखा। पुलिस ने महिला के बयान को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उस स्थान पर पहुंचे जहां महिला को धक्का मारा गया था। पुलिस को ट्रैक में घायलवस्था में महिला बेहोश मिली।

येे भी पढ़ेंः ‘जा रही है ‘ममता’ की सरकार, 41 विधायक BJP में आने को तैयार’: कैलाश विजयवर्गीय

दो महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

उसे तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पति पर सम्बंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। वहीं आगे की जांच कर रही है। जिस समय यह पूरा घटनाक्रम हुआ, मृतक महिला और उसके पति के साथ एक 7 सालकी बच्ची भी थी, जो महिला के पहले पति से हुई बेटी बताई जा रही है। पुलिस ने 7 साल की उस बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story