×

Hyderabad: खौफनाक! हैदराबाद में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्थर काटने वाली मशीन से किए शव के टुकड़े... फ्रिज और सूटकेस

Hyderabad: हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय केबी चंद्र मोहन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्र मोहन ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर काटने वाली मशीन से उकसे शरीर के कई टुकड़ कर दिए।

Jugul Kishor
Published on: 25 May 2023 11:34 AM GMT
Hyderabad: खौफनाक! हैदराबाद में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्थर काटने वाली मशीन से किए शव के टुकड़े... फ्रिज और सूटकेस
X
हैदराबाद में श्रद्धा जैसा हत्याकांड (सोशल मीडिया)

Hyderabad: दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की तरह दर्दनाक घटना हैदराबाद से भी सामने आई है। हैदराबाद में एक युवक ने पत्थर काटने वाली मशीन से एक महिला के कई टुकड़े कर दिए। युवक ने शरीर के टुकड़े के फ्रिज और सूटकेस में रख दिए। इसके बाद वह मौका पाकर वह टुकड़ो को अलग-अलग स्थानों पर फेंक देता था। बदबू से बचने के लिए वह फ्रिज और घर में इत्र की छिड़काव करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की पहचान 55 वर्षीय अनुराधा रेड्डी के रूप में हुई

हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय केबी चंद्र मोहन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्र मोहन ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर काटने वाली मशीन से उकसे शरीर के कई टुकड़ कर दिए। पुलिस ने कहा कि उन्हे 17 मई को सूचना मिली थी कि अफजल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने मूसा नदी पास कचरा डंप करने वाली जगह पर एक महिला का सिर कपड़े में लिपटा मिला। मामले की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया गया था। एक सप्ताह तक जांच करने के बाद आरोपी के बारे में पता चला। आरोपी से पूछताछ के बाद मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय अनुराधा रेड्डी के रूप में हुई। महिला आरोपी के घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही रहती थी।

इसलिए महिला की हत्या की

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने मृतका से करीब सात लाख रूपये उधार लिए थे। महिला के बार-बार मांगने के बाद वह पैसा नहीं लौटा रहा था। ऐसे में महिला आरोपी पर पैसे लेने के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी महिला के बार-बार पैसे मांगने से नाराज हो गया। उसने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए एक प्लान बनाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी में कबूला कि उसने 12 मई को महिला द्वारा पैसे मांगने पर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने के लिए पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पैरों और हाथों को उसने फ्रिज में जबकि धड़ को सूटकेस में रखा था। 15 मई को आरोपी ने सिर को ठिकाने लगाया। घर में रखे शव के टुकड़ों से दुर्गंध को मिटाने के लिए वह उन पर इत्र का छिड़काव करता था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story