×

फ्रांस-US के लड़ाकू विमान गरजे, IAF का मिलेगा साथ, UAE में युद्धाभ्यास

भारतीय राफेल जेट विमानों के फ्रांस से भारत आने के रास्ते में यूएई की वायुसेना के विमानों ने हवा में ही ईंधन भरने में सहायता प्रदान किया था। उसके बाद ही भारत इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। हाल ही में भारतीय वायुसेना ने जोधपुर में फ्रांस की वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 2021' को अंजाम दिया था।

SK Gautam
Published on: 2 March 2021 6:58 AM GMT
फ्रांस-US के लड़ाकू विमान गरजे, IAF का मिलेगा साथ, UAE में युद्धाभ्यास
X
फ्रांस-US के लड़ाकू विमान गरजे, IAF का मिलेगा साथ, UAE में युद्धाभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना और यूएई की वायुसेना संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास करने के लिए तैयार है। जिसके लिए भारतीय वायु सेना के छह Su-30-MKI लड़ाकू विमान बुधवार को यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बहुराष्ट्रीय सैन्य युद्धाभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग' में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। भारत और अरब दुनिया के बीच बढ़ते संबंधों और मजबूती प्रदान करने के लिए दोनों सरकारों की तरफ से ये फैसला लिया गया है।

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग'

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी कि तीन हफ्ते के लिए आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग' में भाग लेने के लिए तीन मार्च को छह भारतीय वायुसेना के एसयू -30-एमकेआई लड़ाकू विमान संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरेंगे। अमेरिका, फ्रांस और सऊदी अरब समेत 10 देश इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के दो सी-17 भी भाग लेंगे।

Desert Flag-4

ये भी देखें: मथुरा पहुंचा किसान आंदोलन, सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी, ऐसे जताया गया विरोध

भारतीय राफेल जेट विमानों यूएई की वायुसेना ने हवा में ही ईंधन भरा था

आपको बता दें भारतीय राफेल जेट विमानों के फ्रांस से भारत आने के रास्ते में यूएई की वायुसेना के विमानों ने हवा में ही ईंधन भरने में सहायता प्रदान किया था। उसके बाद ही भारत इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। हाल ही में भारतीय वायुसेना ने जोधपुर में फ्रांस की वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 2021' को अंजाम दिया था। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल हुए थे।

ये भी देखें: नवजातों पर बड़ी खबरः समय से पहले हो रहे पैदा, वजह का खुलासा, की गई ये अपील

Desert Flag-2

युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 2021' में हवाई तकनीकों का प्रदर्शन

युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 2021' में दोनों देशों के विमानों ने कई जटिल हवाई तकनीकों का प्रदर्शन किया था। इसमें राफेल के अलावा भारतीय वायु सेना के सुखोई और मिराज 2000 युद्धक विमान भी शामिल हुए थे। हाल ही में बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास हुआ था। इसमें आठ पहियों पर चलने वाले अमेरिकी स्ट्राइकर टैंक नजर आए थे। भारत की ओर से टैंक सारथी नजर आया था। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने जमीनी हमलों का भी अभ्यास किया था।

ये भी देखें: खाने में ज्यादा नमक है जहर की तरह, इन टिप्स की मदद से करें कम

यूएई सहित भारत और अरब दुनिया के बीच संबंधों में तेजी आ रही है। हाल ही में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सऊदी अरब और यूएई का दौरा किया था।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story