देखें अमीरों की लिस्ट में कौन- कौन शामिल, टॉप पर मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवीं बार देश के सबसे धनी व्यक्ति बने हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 3 फीसदी इजाफे के साथ अब 3,80,700 करोड़ रुपए हो गई है।

Aditya Mishra
Published on: 8 Jun 2023 3:04 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2023 2:29 AM GMT)
देखें अमीरों की लिस्ट में कौन- कौन शामिल, टॉप पर मुकेश अंबानी
X

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवीं बार देश के सबसे धनी व्यक्ति बने हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 3 फीसदी इजाफे के साथ अब 3,80,700 करोड़ रुपए हो गई है। इस तरह वे पहले पायदान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल देश की रिच लिस्ट में 122 नए लोग शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी न्यूनतम संपत्ति 1000 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें...कालेधन में अम्बानी परिवार को इनकम टैक्स का नोटिस, रिलायंस ने किया इनकार

दूसरे नंबर पर लंदन स्थित एसपी हिंदुजा

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एंड फैमिली है, जिनकी संपत्ति 1,86,500 करोड़ रुपये है। इनकी दौलत में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपये रही है। प्रेमजी की संपत्ति में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय अमीरों की सूची में आर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल 1,07,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं। हालांकि इनकी संपत्ति में पिछले एक साल में 6 फीसदी घटी है।

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी 94,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गौतम अडाणी की संपत्ति 33 फीसदी बढ़ी है।

टॉप-10 भारतीय अमीरों की लिस्ट में उदय कोटक छठे स्थान पर हैं, उनके पास कुल 94,100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनकी संपत्ति में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।

पूनावाला समूह के अध्यक्ष साइरस एस पूनावाला भारतीय अमीरों की लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं। उनके पास कुल 88,800 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और इनकी भी 22 फीसदी संपत्ति बढ़ी है।

सापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रमुख साइरस पल्लोनजी मिस्त्री 76,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है।

अमीरों की कतार में 9वें नंबर पर शापोरजी पल्लोनजी हैं। इनकी कुल संपत्ति 76,800 करोड़ रुपये आंकी गई है, और करीब 11 फीसदी का इसका इजाफा हुआ है।

टॉप-10 में आखिरी पायदान पर यानी 10वें नंबर में सन फॉर्मास्यूटिकल के दिलीप सांघवी हैं। इनकी कुल संपत्ति 71,500 करोड़ रुपये है। इनकी संपत्ति पिछले एक साल में करीब 22 फीसदी घटी है।

ये भी पढ़ें...करोड़पति बनाएगा सिक्का! अमीर बनने का बहुत ही सुनहरा मौका

अन्य खास बातें

सूची में शामिल लोगों की औसत आयु 60 साल है और औसतन संपत्ति 5,300 करोड़ रुपए है।

मुंबई और दिल्ली अमीर और प्रसिद्ध लोगों के हब के रूप में सामने आया है।

2019 में 29 नए अमीर इस सूची में शामिल हुए और 5 लोग इस सूची से बाहर हुए।

इस साल सूची में 152 महिलाएं शामिल हुई हैं और इसमें सबसे आगे रोशनी नाडर हैं।

ये भी पढ़ें...तलाक से ये महिला बन गई दुनिया के 22वें नंबर की अमीर!

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story