×

जारी हुआ अलर्ट: बारिश का कहर रहेगा इन राज्यों में, IMD ने दी चेतावनी

: मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इस इलाके में तेज बारिश हुई। इसके अलावा विदर्भ, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, तेलांगना, कर्नाटक और तमिलनाडु के भी कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर संभावना जताई गई है।

Shreya
Published on: 11 May 2023 4:57 PM GMT (Updated on: 11 May 2023 5:23 PM GMT)
जारी हुआ अलर्ट: बारिश का कहर रहेगा इन राज्यों में, IMD ने दी चेतावनी
X
जारी हुआ अलर्ट: बारिश का कहर रहेगा इन राज्यों में, IMD ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इस इलाके में तेज बारिश हुई। इसके अलावा विदर्भ, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, तेलांगना, कर्नाटक और तमिलनाडु के भी कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं की भी संभावना जताई गई है। वहीं इन हवाओं की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। वहीं ओडीशा के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: बारिश की चेतावनी: बहुत बुरे रहेंगे 24 घंटे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसके अलावा अरब सागर के तटवर्ती हिस्से, विशेष तौर पर तमिलनाडु के तटीय इलाके और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हवा की स्पीड 40 रसे 50 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों से दूर रहने के लिए चेतावनी दी है।

वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं मौसक के वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बारिश और बिजली का कहर, 17 की मौत, अलर्ट जारी

Shreya

Shreya

Next Story