×

मारा गया खतरनाक उग्रवादी: लाखों का था इनाम, ऐसे देता था खूनी वारदातों को अंजाम

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों 12 मोस्ट वांटेड नक्सलियों के विरुद्ध इनाम राशि की घोषणा की है। बारह नक्सलियों में से 04 पर एक-एक करोड़ की राशि का एलान किया गया है। चार नक्सलियों पर 25-25 लाख इनाम राशि देने की बात कही गई है।

Newstrack
Published on: 21 Dec 2020 12:57 PM GMT
मारा गया खतरनाक उग्रवादी: लाखों का था इनाम, ऐसे देता था खूनी वारदातों को अंजाम
X
मारा गया खतरनाक उग्रवादी: लाखों का था इनाम, ऐसे देता था खूनी वारदातों को अंजाम

रांची: झारखंड के खूंटी ज़िला में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के बीच मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी उग्रवादी जीदन गुड़िया मारा गया है। मौके से एके 47 के साथ ही जिंदा कारतूस, वॉकी-टॉकी और डेली यूज़ के सामान बरामद किए गए हैं। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि, खूंटी ज़िला पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। जीदन गुड़िया प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया का रीजनल कमेटी मेंबर था। उसके मारे जाने से संगठन को बड़ा धक्का लगा है। जीदन गुड़िया संगठन के सरगना दिनेश गोप का दाहिना हाथ था। संगठन में दिनेश गोप के बाद जीदन गुड़िया का नंबर आता था। जीदन गुड़िया का खूंटी के साथ ही चाईबासा और रांची के ग्रामीण इलाकों में खौफ था।

उग्रवादियों पर इनाम की घोषणा

पिछले दिनों ही झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप और जीदन गुड़िया समेत अन्य उग्रवादियों पर इनाम की घोषणा की है। घोषणा के बाद ही संगठन में दूसरे नंबर पर काबिज जीदन गुड़िया मारा गया है। लिहाज़ा, इसे इनाम राशि से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि, इनाम राशि को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, इलाके में उग्रवादियों की सूचना देने वाले के नाम गुप्ता रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक फ्लाइट्स बंद: सरकार ने आज रात से लगाई रोक, नई बीमारी का अलर्ट

वांटेड नक्सलियों पर करोड़ों का इनाम

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों 12 मोस्ट वांटेड नक्सलियों के विरुद्ध इनाम राशि की घोषणा की है। बारह नक्सलियों में से 04 पर एक-एक करोड़ की राशि का एलान किया गया है। चार नक्सलियों पर 25-25 लाख इनाम राशि देने की बात कही गई है। जबकि, 02 नक्सलियों पर 15-15 लाख और बाकी दो वांटेड नक्सलियों पर 10-10 लाख इनाम राशि देने की घोषणा की गई है।

उग्रवादी जीदन गुड़िया

उग्रवादी संगठन बना सिर दर्द

पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएलएफआई के उग्रवादियों की धमक राजधानी रांची तक पहुंच चुकी है। पिछले दिनों राज्य की सबसे मुस्तैद मानी जाने वाली रांची पुलिस के नाक के नीचे उग्रवादियों ने पोस्टरबाज़ी की है। स्थिति की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास से महज़ कुछ क़दमों की दूरी पर उग्रवादियों ने पोस्टर चिपका कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें: भारत में कड़ाके की ठंड: दुनिया के इन जगहों पर पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी, ये है वजह

झारखंड नक्सल प्रभावित राज्य

झारखंड में कई सरकारें आईं और गईं लेकिन नक्सल और उग्रवाद की समस्या से राज्य को निजात नहीं मिल सकी। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के सामने भी नक्सल और उग्रवादी गतिविधि एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आज भी राज्य के 24 में से ज्यादातर ज़िले नक्सल प्रभावित हैं। राज्य में भाकपा माओवादी के अलावा PLFI, तृतीय प्रस्तुति कमेटी यानी TPC और झारखंड जनमुक्ति परिषद यानी JJMP के उग्रवादी-नक्सली संगठन सक्रिय हैं।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story