×

तड़पा GST अधिकारी: कटा हाथ लिए चिल्लाता रहा, व्यापारीयों ने कर डाला ऐसा कांड

जब जीएसटी में व्यापारी ने सहयोग नहीं किया तो हाथापाई हुई और अचानक व्यापारी ने अधिकारी के हाथ को काट लिया। छापा मारने गए जीएसटी अधिकारी के साथ हुआ ऐसा कि वो सीधे अस्पताल पहुंच गए।

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 11:24 AM GMT
तड़पा GST अधिकारी: कटा हाथ लिए चिल्लाता रहा, व्यापारीयों ने कर डाला ऐसा कांड
X
तड़पा GST अधिकारी: कटा हाथ लिए चिल्लाता रहा, व्यापारीयों ने कर डाला ऐसा कांड

गुजरात: गुजरात के सूरत में सेंट्रल जीएसटी अधिकारी अमित शर्मा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चोकबाजार इलाके में छापा मारने गए, जहां अधिकारियों ने व्यापारी के GST को शुरू किया। लेकिन जब जीएसटी में व्यापारी ने सहयोग नहीं किया तो हाथापाई हुई और अचानक व्यापारी ने अधिकारी के हाथ को काट लिया। छापा मारने गए जीएसटी अधिकारी के साथ हुआ ऐसा कि वो सीधे अस्पताल पहुंच गए।

डॉक्टर भी हैरान रह गए

व्यापारी का यह रूप देखकर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी आश्चर्य में पड़ गए। जिसके बाद अन्य GST कर्मचारियों ने व्यापारी के हाथ और पैर को पकड़कर कार में बैठा दिया। अधिकारी की दाहिनी कलाई पर काटने का निशान देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस हाथापाई और हाथ काटने का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी देखें: राहुल-प्रियंका ने किसानों का जीता दिल, देशद्रोह पर भाजपा को घेरने में हुए कामयाब

सूफियान मोहम्मद नाम के व्यापारी ने हाथ काटा

जिस व्यापारी ने अधिकारी का हाथ काटा उसका नाम सूफियान मोहम्मद बताया जा रहा है। वहीं, जिस अधिकारी का हाथ काटा गया उसका नाम अमित शर्मा बताया जा रहा है। हाथ काटने की घटना के बाद अधिकारी को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हालांकि जब मीडियाकर्मियों ने अमित शर्मा से इस बार बात करनी चाही तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

ये भी देखें: दिल्ली में कब, कैसे और कितने लोगों को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन, यहां जानें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story