×

पाकिस्तान ने इस साल तोड़ा सबसे ज्यादा सीजफायर, टूटा 18 साल का रिकाॅर्ड

वर्ष 2020 के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में 36 जानें जा चुकी हैं। इनमें 24 जवानों की शहादत भी शामिल है। इस साल 130 घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते को एक तरह से अपनी तरफ से समाप्त ही कर दिया है।

Newstrack
Published on: 30 Dec 2020 5:27 AM GMT
पाकिस्तान ने इस साल तोड़ा सबसे ज्यादा सीजफायर, टूटा 18 साल का रिकाॅर्ड
X
पाकिस्तान ने इस साल तोड़ा सबसे ज्यादा सीजफायर, टूटा 18 साल का रिकाॅर्ड

जम्मू: भारत में घुसपैठ और अशांति फैलाने के मंसूबे रखने वाला पाकिस्तान ने इस साल सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया है। बता दें कि पाकिस्तान ने इस साल नियंत्रण रेखा पर 5100 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पिछले 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते इस साल सबसे ज्यादा संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।

हर रोज करीब 14 बार हुआ संघर्ष विराम का उल्लंघन

जानकारी के अनुसार, इस साल पाकिस्तान ने कई बार भारत पर भीषण गोलाबारी की। अगर इसका वर्षिक औसत निकाला जाए, तो इसके हिसाब से हर रोज करीब 14 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2020 के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में 36 जानें जा चुकी हैं। इनमें 24 जवानों की शहादत भी शामिल है। इस साल 130 घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते को एक तरह से अपनी तरफ से समाप्त ही कर दिया है। वाजपेयी सरकार ने 26 नवंबर 2003 में पाकिस्तान सरकार से संघर्ष विराम का समझौता किया था।

ये भी पढ़ें: जंगल जंगल फूल खिलाने वाले किपलिंग की जयंती आज, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक बातें

Indo-Pak border

2019 में हुई 3289 घटनाएं

पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू संभाग में LOC पर 15 जवान शहीद हुए हैं। वर्ष 2019 में भारत पाकिस्तान सीमा पर कुल सीजफायर उल्लंघन की 3289 घटनाएं हुई थीं। इनमें से 1565 बार सीजफायर उल्लंघन अगस्त 2019 के बाद हुआ। इससे पूर्व 2018 में सीजफायर उल्लंघन के कुल 2936 मामले हुए थे। हालांकि वर्ष 2018 में गोलाबारी से 61 जानें गई थीं। वर्ष 2017 से तुलना की जाए तो वर्ष 2020 में पांच गुना ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन रिकॉर्ड हुआ है। वर्ष 2017 में 971 घटनाएं हुई थीं।

3323 किमी लंबा है भारत-पाक की सीमा

आपको बताते चलें कि भारत-पाक बॉर्डर की बात करें, तो इसकी कुल लंबाई 3323 किलोमीटर है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 221 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है जो कठुआ से जम्मू जिले तक है। इसके बाद 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा है।

ये भी पढ़ें: नई जीवन दृष्टि वाला साल, जिसने सिखाया नेगेटिव भी होता है पॉजिटिव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story