×

Independence Day PM Modi: हर साल क्यों बदलती है पीएम मोदी की पगड़ी, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Independence Day PM Modi Pagadi: अपने गेटअप के लिए मशहूर पीएम मोदी अब तक जितनी बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला पहुंचे हैं, उनका लुक्स आकर्षण का केंद्र बना है।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 Aug 2023 3:40 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2023 4:19 AM GMT)
Independence Day PM Modi: हर साल क्यों बदलती है पीएम मोदी की पगड़ी, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
X
Independence Day PM Modi Look (photo: social media )

Independence Day PM Modi Look: देशभर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों से लेकर लगभग देश के तमाम सावर्जनिक स्थानों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा को फहराया है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई।

अपने गेटअप के लिए मशहूर पीएम मोदी अब तक जितनी बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला पहुंचे हैं, उनका लुक्स आकर्षण का केंद्र बना है। प्रधानमंत्री के कपड़े से ज्यादा उनके द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी सबसे अधिक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। साल 2014 से लेकर अब तक यानी 2023 तक पीएम मोदी ने हर बार पहले से अलग पगड़ी बनी है। ऐसे में लोगों के अंदर इस बात को जानने की काफी उत्सुकता रहती है कि आखिर प्रधानमंत्री ऐसा करते क्यों हैं। क्योंकि उनके बारे में माना जाता है कि वह कोई भी काम यूं ही नहीं करते।

हर साल की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तरह की पगड़ी में नजर आएंगे, इसको लेकर मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पीएम मोदी थीम के मुताबिक, अपनी पगड़ी चुनते हैं। ऐसे में लोगों के अंदर ये जानने की उत्सुकता थी, प्रधानमंत्री इस बार (2023) कौन सी पगड़ी में नजर आएंगे। तो चलिए 2014 से लेकर अब तक उनके द्वारा पहनी गई पगड़ी पर एक नजर डालते हैं।

2014 PM Modi Look

साल 2014 देश की राजनीति को पूरी तरह से बदलने वाला साबित हुआ। लंबे समय बाद पहली बार केंद्र में किसी गैर-कांग्रेसी दल ने स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाई, जिसकी अगुवाई नरेंद्र मोदी कर रहे थे। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान वे जोधपुरी पगड़ी में नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र रही। लाल रंग की इस पगड़ी के किनारे पर हरे रंग की डिजाइन बनी हुई थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

2015 PM Modi Look

अगले साल यानी 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रंग के शेड्स वाली पगड़ी पहनी जिसका बेस पीला था। इस पगड़ी का डिजाइन क्रिस-क्रॉस था।

2016 PM Modi Look

2016 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब पीएम मोदी लालकिले की प्राचीर पर पहुंचे तो वे गुलाबी और पीले रंग के साफे से बनी पगड़ी में नजर आए। इस बार पगड़ी का फ्लेवर राजस्थानी थी। सफेद कुर्ता-पायजमा में यह पगड़ी उनपर काफी जच रही थी।

2017 PM Modi Look

15 अगस्त 2017 को प्रधानमंत्री मोदी लाल किले से भाषण के दौरान चमकील लाल और पीले रंग की क्रिस-क्रॉस डिजाइन वाली पगड़ी में नजर आए थे।

2018 PM Modi Look

साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी केसरिया रंग की पगड़ी पहन रखी थी जिसपर सितारे जड़े थे। प्रधानमंत्री ने तब कहा था कि केसरिया बहादुरी और निस्वार्थ भाव का प्रतीक है।

2019 PM Modi Look

2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी नीत एनडीए केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल रही। इस बार का बहुमत 2014 से भी बड़ा था। इसलिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस भी बेहद खास था। 15 अगस्त 2019 को पीएम मोदी बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी में नजर आए, जिसे जीत का प्रतीक माना जाता है।

2020 PM Modi Look

साल 2020 वो साल था, जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी जैसे एक अदृष्य दुश्मन का सामना कर रही थी। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने केसरिया और क्रीम रंग का साफा पहना था। कोरोनाकाल होने की वजह से उन्होंने इसी कलर का मास्क भी पहन रखा था।

2021 PM Modi Look

कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दाढ़ी काफी चर्चा में रही थी। कुछ लोग इसे गुरू रवींद्रनाथ टैगोर के लुक से जोड़कर भी देख रहे थे। 15 अगस्त 2021 को पीएम मोदी अपने इसी लुक के साथ लाल किले पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केसरिया रंग का कोल्हापुरी फेटा स्टाइल साफा पहन रखा था। जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।

2022 PM Modi Look

बीते साल यानी 2022 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सफेद साफा में नजर आए थे, जिस पर तिरंगे का प्रिंट बना हुआ था। यह उनके हर घर तिरंगा अभियान से मेल खाता था।

2023 PM Modi Look

इस साल यानी 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम नरेंद्र मोदी एक खास पगड़ी में नजर आए। इस बार उन्होंने पीले और लाल रंग की राजस्थानी स्टाइल वाली पगड़ी पहनी है, जिसमें गोल्ड डिजाइन बने हैं। इस साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। कुछ लोग पीएम की पगड़ी को इससे जोड़ कर भी देख रहे हैं।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story