×

LAC विवाद सुलझाने को तैयार चीन, भारत से मांगी ये मदद

भारत और चीन के सैन्य अफसरों बैठक से पहले ही दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच अहम बातचीत हुई। इस दौरान अधिकारियों ने बॉर्डर तनाव कम करने पर चर्चा की।

Shivani Awasthi
Published on: 6 Jun 2020 5:17 AM GMT
LAC विवाद सुलझाने को तैयार चीन, भारत से मांगी ये मदद
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख बॉर्डर पर एक महीने पहले हुए विवाद पर मामला लगातार गंभीर होने के बाद आज दोनों देशों के सैन्य अफसरों एक बीच बड़ी बैठक होनी है। हालाँकि इस बैठक से पहले ही दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच अहम बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने बॉर्डर तनाव कम करने पर चर्चा की। वहीं चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर भारत से मदद मांगी।

भारत-चीन के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों की अहम बैठक

भारत और चीन के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान कोरोना वायरस, WHO के बारे में और LAC बॉर्डर विवाद के बारे में अहम चर्चाएं हुईं। बैठक में भारत की ओर से संयुक्त सचिव (ईस्ट एशिया) नवीन श्रीवास्तव शामिल हुए तो वहीं चीन की ओर से विदेश मंत्रालय के महानिदेशक वू जिंयागहाव मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः सीमा विवाद पर भारत और चीन के बीच बड़ी बैठक, ये होंगे मुद्दे

LAC बॉर्डर तनाव पर चर्चा

दोनों देशों ने बॉर्डर पर तनाव को कम करने को लेकर चर्चा की। इसके लिए बॉर्डर पर मतभेद की वजहों की उचित तरीके से समीक्षा करने की सहमति बनी। भारत-चीन के संबंधों को मजबूत बनाये रखने के प्रयासों पर सहमति हुई।

WHO पर चर्चा

दोनों देशों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। दरअसल, चीन से भारत से इसे लेकर मदद मांगी। चीन ने भारत से कहा कि वे WHO का सहयोग करें। ऐसा अमेरिका के दबाव को लेकर आग्रह किया गया। उनका कहना था कि पश्चिमी ताकतें संस्था का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही हैं, इसका भारत विरोध करे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story