×

भारत के मशहूर चित्रकार, लेखक सतीश गुजराल का 94 वर्ष की आयु में निधन

पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार, चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक सतीश गुजराल का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई थे।

Aditya Mishra
Published on: 27 March 2020 9:43 AM GMT
भारत के मशहूर चित्रकार, लेखक सतीश गुजराल का 94 वर्ष की आयु में निधन
X

नई दिल्ली: पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार, चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक सतीश गुजराल का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई थे। भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 1999 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था।

बता दे कि 1925 में लाहौर में जन्मे गुजराल ने भारत विभाजन को बहुत ही करीब से देखा था और उसके दुःख-दर्द को महसूस किया था। बाद में वे अपने परिवार के साथ शिमला चले गये। वहीं पर उन्होंने खुद को पेंटिंग में रमा लिया। खाली समय में वे अक्सर पेंटिंग्स बनाया करते थे।

ये भी पढ़ें...ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का 104 साल की उम्र में निधन

उन्हें कला के क्षेत्र में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पशु और पक्षियों को उनकी कला में हमेशा ही सहज स्थान मिला। इतिहास, लोककथा, पुराण, प्राचीन भारतीय संस्कृति और विविध धर्मों के प्रसंगों को उन्होंने अपने चित्रों में उकेरा है।

सतीश गुजराल ने कई पुरस्कार जीते। जिनमें मेक्सिको का 'लियो नार्डो द विंसी' और बेल्जियम के राजा का 'आर्डर आफ क्राउन' पुरस्कार शामिल हैं। सतीश गुजराल के चित्रों में आकृतियाँ प्रधान हैं।

इसमें दो बार चित्रकला के लिए एवं एक बार मूर्तिकला के लिए भी शामिल है। इनका विवाह किरण गुजराल के साथ हुआ। इनका बेटा एक नामचीन वास्तुकार है। इनकी बड़ी बेटी अल्पना ज्वैलरी डिजाइनर है एवं छोटी बेटी रसील इंटीरियर डिजाइनर है।

एक्टर का हुआ निधन, गमगीन हुई पूरी फिल्म इंडस्ट्री

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story