×

चीन में आएगी तबाहीः भारत तैयार, सीमा पार परमाणु निशाने पर आए शहर

भारत के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा और दुश्मन है। इसीलिए भारत ने अपने परमाणु हथियारों को बनाने की नीति चीन पर केन्द्रित कर दी है।

Newstrack
Published on: 23 July 2020 7:01 AM GMT
चीन में आएगी तबाहीः भारत तैयार, सीमा पार परमाणु निशाने पर आए शहर
X

नई दिल्ली: भारत के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा और दुश्मन है। इसीलिए भारत ने अपने परमाणु हथियारों को बनाने की नीति चीन पर केन्द्रित कर दी है।

टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की दो अलग अलग रिपोर्टों के अनुसार, भारत ऐसी ऐसी मिसाइलें बना रहा है जो पूरे चीन को कवर कर सकती हैं। अब चीन की राजधानी पेइचिंग भी भारतीय परमाणु मिसाइलों की जद में आ गई है। इसके अलावा भारत अपने परमाणु हथियारों को लगातार आधुनिक बना रहा है ताकि चीन को टक्कर दी जा सके। इन एक्स्पर्ट्स का कहना है कि भारत के पास इतना प्लूटोनियम जमा हो गया है कि वह 150 से 200 परमाणु हथियार बना सकता है, लेकिन संभवतः उसने सिर्फ 120-130 हथियार बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:Yajuvendra Chahal Birthday: ऐसा रहा शतरंज के खेल से क्रिकेट पिच तक का सफर

डिजिटल जर्नल 'आफ्टर मिडनाइट' के जुलाई-अगस्त अंक में 'इंडियन न्यूक्लियर फोर्सेज़ 2017' शीर्षक से छपे एक लेख में अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञ हैन्स एम. क्रिस्टेन्सन और रॉबर्ट एस. नॉरिस ने ये दावा किया है। इनके अनुसार, भारत अब एक ऐसी मिसाइल विकसित कर रहा है जिससे दक्षिण भारतीय ठिकाने से भी पूरे चीन पर निशाना साधा जा सकेगा। एक्स्पर्ट्स का कहना है कि परंपरागत रूप से भारत, पाकिस्तान को रोकने पर ध्यान देता रहा है। अब जिस तरह भारत परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है उससे संकेत मिलता है ‌कि वह चीन के साथ भविष्य में होने वाली रणनीतिक चुनौतियों पर ज़्यादा ज़ोर दे रहा है।

ऐसी ही एक रिपोर्ट ‘बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ में भी छ्पी है जिसके लेखक हेंस क्रिस्टेंस और मैट कोर्डा हैं। इन एक्स्पर्ट्स का कहना है कि डोकलाम विवाद के बाद भारत ने अपनी परमाणु रणनीति का फोकस पाकिस्तान से हटाकर चीन पर कर लिया है।

भारत की ताकत

रिपोर्ट के अनुसार भारत जमीन-हवा और पानी से परमाणु हमला करने में सक्षम है। भारत कई अन्य मिसाइलों का निर्माण भी कर रहा है। जिसमें से कई अपने अंतिम स्टेज में पहुंच गए हैं। इसमें जमीन से दागे जाने वाली अग्नि-6 मिसाइल और पनडुब्बियों से फायर की जाने वाली के-5 मिसाइल शामिल हैं। भारत के पास हवा से हमला करने वाले 2 हथियार, जमीन से हमला करने वाली 4 बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली और 2 समुद्र आधारिक बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:Gold का दाम: चांदी हुई सस्ती-सोने का पारा चढ़ा, यहां जानें नई कीमतें

भारत के पास हवा से परमाणु हमला करने में सक्षम विमानों में मिराज 2000एच और जगुआर आईएस एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनके अलावा राफेल लड़ाकू विमान भी परमाणु मिसाइलों को दागने में सक्षम है।

भारत के पास 5 हजार किलोमीटर तक मार करने वाली इंटर कॉन्टिनेन्टल मिसाइल अग्नि-5 भी है। इस मिसाइल से परमाणु बमों को भेजा जा सकता है। अब अग्नि 6 मिसाइल का भी डेवलपमेंट जारी है जो इससे भी ज्यादा रेंज तक हमला करने में सक्षम होगी।

नौसैनिक ताकत की बात करें तो भारत के पास पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली बैलेस्टिक मिसाइल है जो 3500 किमी तक मार कर सकती है। इसके अलावा के-5 मिसाइल को भी विकसित किया जा रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story