×

भारत ने की चीन के दोस्त की मदद, दी 10 लाख डॉलर की मेडिकल सहायता

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचाई रखी है। इस जानलेवा वायरस से देश में भी लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। इस महामारी के बीच भारत दूसरे देशों की भी मदद कर रहा है।

Newstrack
Published on: 25 July 2020 4:42 AM GMT
भारत ने की चीन के दोस्त की मदद, दी 10 लाख डॉलर की मेडिकल सहायता
X
Narendra Modi

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचाई रखी है। इस जानलेवा वायरस से देश में भी लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। इस महामारी के बीच भारत दूसरे देशों की भी मदद कर रहा है। अब भारत ने चीन करीबी दोस्त नॉर्थ कोरिया की मदद की है।

भारत अपने दुश्मन देशों के दोस्तों की भी मदद में पीछे नहीं है। भारत ने नॉर्थ कोरिया को 10 लाख डॉलर की मेडिकल सहायता दी है। देश ने ऐसा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन(डब्ल्यूएचओ) से मिले अनुरोध के बाद किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

बता दें कि नॉर्थ कोरिया चीन का करीबी दोस्त है और इस समय भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है। चीन लगातार भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन भारत को हर तरफ से घेरने की कोशिश में लगा है, लेकिन उसकी एक भी चाल कामयाब नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें...UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, लूटता था सोना-चांदी

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत, उत्तर कोरिया में मेडिकल उपकरणों/सामग्री की कमी और वहां के हालात के प्रति संवेदनशील है। मंत्रालय ने बताया कि उसने टीबी की दवा के रूप में 10 लाख डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें...UP पुलिस की बड़ी कामयाबी: छुड़वाया अगवा बच्चा, अपहरण में लड़की भी शामिल

मंत्रालय ने बताया कि यह सहायता उत्तर कोरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) द्वारा चलाए जा रहे क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत होगा। दवाओं की खेप उत्तर कोरिया में भारत के राजदूत अतुल मल्हारी ने डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में देश के अधिकारियों को सौंपी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story