×

भारत ने किया युद्धाभ्यास: चीन से तनाव के बीच इस देश संग नेवी की स्पेशल ट्रेनिंग

भारत और जापान के युद्धपोतों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में नौसैन्य अभ्यास किया। इस बारे में दोनों देशों ने घोषणा कर पुष्टि की।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Jun 2020 5:23 PM GMT
भारत ने किया युद्धाभ्यास: चीन से तनाव के बीच इस देश संग नेवी की स्पेशल ट्रेनिंग
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच एक ओर लद्दाख सीमा तनाव बना हुआ है तो दूसरी ओर भारत अपने सहयोगी देश जापान के साथ युद्धाभ्यास कर रहा है। भारत और जापान के युद्धपोतों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में नौसैन्य अभ्यास किया। इस बारे में दोनों देशों ने घोषणा कर पुष्टि की। बता दें कि भारत और जापान के बीच नौसैन्य अभ्यास अब रुटिन बन गया है लेकिन इस समय दोनों देशों के बीच का युध्याभ्यास लद्दाख सीमा विवाद और चीन से तनाव को लेकर ज्यादा चर्चा में है।

भारत और जापान ने किया नौसैन्य अभ्यास

भारत और जापान के नौसैन्य अभ्यास को जापानी समुद्री सेल्फ डिफेंस फोर्स ने आपसी समझ को बढ़ावा देने का कदम करार दिया। इस अभ्यास में दोनों देशों के दो दो युद्धपोतों ने हिस्सा लिया।

युद्धाभ्यास में दोनों देशों से इन 2-2 युद्धपोत ने लिया हिस्सा

बता दें कि भारत की ओर से नौसैन्य पोत आईएनएस राणा और आईएनएस कुलिश तो वहीं जापान की नौसेना के जेएस कशिमा और जेएस शमायुकी अभ्यास में शामिल हुए।

ये भी पढ़ेंः भारत से डरे केपी ओली: इसलिए बढ़ाई चीन से दोस्ती, किया बड़ा खुलासा

वाइस एडिमिरल प्रदीप चौहान ने बताया

इस बारे में नेशनल मैरिटाइम फाउंडेशन के महानिदेशक वाइस एडिमिरल प्रदीप चौहान ने बताया, 'हम रणनीतिक संचार के लिए युद्धाभ्यास कर रहे हैं। नौसैनिक वहां पर युद्ध के उद्देश्य के लिए नहीं हैं बल्कि इसका एक संदेश है।' उन्होंने कहा, 'हमें अपने दोस्तों के साथ नजदीक जाने की जरूरत है और चीन जानता है कि उसका सीधा जापान और अमेरिका के साथ अनबन है।'

अहमदाबाद पहुंचे शिंजो आबे, PM मोदी ने कुछ ऐसे किया स्वागत

ये भी पढ़ेंः भारत में चीन विरोधी माहौल से घबराया ड्रैगन, अब टिड्डियों के हमले से है ये उम्मीद

दोनो देशों के बीच 3 सालों में 15वां अभ्यास

वहीं नई दिल्ली में स्थित जापानी राजदूत ने जानकारी दी कि पिछले 3 सालों के दौरान भारत और जापान के बीच ये 15वां अभ्यास है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद सामरिक और संचार प्रशिक्षण है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story