×

भारत मेडागास्कर के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में डिफेंसएकस्पो 2020 के दूसरे दिन मेडागास्कर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। चर्चा के दौरान, रक्षा मंत्री ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग में संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया।

SK Gautam
Published on: 6 Feb 2020 10:21 AM GMT
भारत मेडागास्कर के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
X

लखनऊ: भारत और मेडागास्कर के रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता में समुद्री सुरक्षा सहयोग को दोहराया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में डिफेंसएकस्पो 2020 के दूसरे दिन मेडागास्कर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

सुरक्षित समुद्री वातावरण हो ताकि व्यापार और वाणिज्य का विकास हो

चर्चा के दौरान, रक्षा मंत्री ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग में संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसियों के रूप में दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करें ताकि व्यापार और वाणिज्य का विकास हो सके।

मार्च 2018 में मेडागास्कर में भारत के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा को रेखांकित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) से दोनों देशों को रक्षा सहयोग के लिए समर्थकारी ढांचा मिला।

ये भी देखें : अखिलेश यादव ही होंगे मुख्यमंत्री, इस महिला ने की भविष्यवाणी

समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने में भारत की बड़ी भूमिका

रक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि डिफेंसएकस्पो 2020 दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने और आपसी व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों का अन्वेषण करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड ने अपनी टिप्पणी में कहा कि भारतीय महासागर के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने में भारत की बड़ी भूमिका है।

उन्होंने ‘ऑपरेशन वेनिला’ के लिए अपनी सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया, जिसमें भारतीय नौसेना ने साइक्लोन डयाने की वजह से मेडागास्कर के बाद की तबाही से प्रभावित आबादी को सहायता प्रदान की।

मेडागास्कर के रक्षा मंत्री ने इस वर्ष 26 जून को मेडागास्कर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारत के रक्षा मंत्री को आमंत्रित किया।

ये भी देखें : राम मंदिर पर कलह शुरू, हो रहा इस प्रकार का विरोध, जाने पूरा मामले

SK Gautam

SK Gautam

Next Story