×

अखिलेश यादव ही होंगे मुख्यमंत्री, इस महिला ने की भविष्यवाणी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर आने वाले हैं। इस बात की भविष्यवाणी भी कर दी गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 6 Feb 2020 9:58 AM GMT
अखिलेश यादव ही होंगे मुख्यमंत्री, इस महिला ने की भविष्यवाणी
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर आने वाले हैं। इस बात की भविष्यवाणी भी कर दी गयी है। आगामी 2022 के चुनाव में जीत के बाद अखिलेश यादव एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठेंगे। बता दें कि ये भविष्यवाणी कानपुर के बिल्हौर विधानसभा प्रभारी रचना सिंह ने की है।

बिल्हौर विधानसभा प्रभारी रचना सिंह ने की भविष्यवाणी:

दरअसल, समाजवादी पार्टी की 30 जनवरी से शुरू हुई पदयात्रा कानपुर के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में शामिल हुई बिल्हौर विधानसभा प्रभारी रचना सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के झूल की पोल भी खोलनी है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ली इन दिग्गजों की चुटकी: सदन में लगे ठहाके

इतना ही नहीं उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2022 के चुनाव में सपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस वक्त सिर्फ भाजपा को सपा ही टक्कर दे रही है और जनता मतदान का बेसब्री से इंतजार कर वोट की चोट कर योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।

सपा की पदयात्रा:

इस मौके पर रचना सिंह नौजवानों, युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों को घर से सड़क पर निकल कर अखिलेश को दोबारा सत्ता में लाने की अपील की है। वहीं कहा कि समाजवादी विचार पदयात्रा के जरिये रास्ते में आपने वाले गाँवों और कस्बों में बैठकर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और जनेश्वर के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दें।

ये भी पढ़ें: शाहीन बाग पर गरजे BJP नेता: दिया ये बड़ा बयान, शेयर किया वीडियो

सपा के जीतने की बताई वजह:

रचना सिंह ने यूपी में सपा के दोबारा वापसी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। जिसमें सपा ने दीशे भाजपा से टक्कर ली और कई सीटें जीतीं।

जबकि बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों की सियासी जमीन यूपी में नहीं बची। दावा किया गया कि यहीं वजह है 2022 में समाजवादी पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण से पहले उठी ये बड़ी मांग, अनशन पर बैठे महंत

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story