×

कोरोना वायरस पर बड़ी खुशखबरी, दो दिन में बना ये दूसरा बड़ा रिकॉर्ड

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि बीते 24 घंटों में देशभर में सिर्फ 680 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को बीते ढाई महीने में सबसे कम मौतों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

Newstrack
Published on: 15 Oct 2020 1:23 PM GMT
कोरोना वायरस पर बड़ी खुशखबरी, दो दिन में बना ये दूसरा बड़ा रिकॉर्ड
X
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि बीते 24 घंटों में देशभर में सिर्फ 680 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस पर लगातार अच्छी खबर आ रही है। अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आ रही है। कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या भी घट रही है। अब कोरोना से मौतों के मामले में नया रिकॉर्ड बन गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि बीते 24 घंटों में देशभर में सिर्फ 680 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को बीते ढाई महीने में सबसे कम मौतों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। तो वहीं इससे पहले 28 जुलाई को 654 कोरोना मरीजों की जान गई थी। इसके बाद हर दिन 800 से 900 मरीजों की मौत हो रही थी।

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

देश के चार राज्यों अब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। राज्य में बुधवार को रिकॉर्ड नए केस और मौतों के आंकड़े दर्ज किए। पश्चिम बंगाल में बुधवार को 64 मौतें हुईं जबिक 3,677 नए मामले सामने आए। देश में 50.5 प्रतिशत नए केस पांच राज्यों से आए हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। तमिलनाडु को छोड़ दें तो बाकी बचे चार राज्यों में कोरोना महामारी से कुल 390 मौतें हुईं।

Coronavirus

ये भी पढ़ें...घाटी में अलगाववादी प्लानिंग: 2 घंटे चली बैठक, फारुख अब्दुल्ला ने किया बड़ा एलान

15 सितंबर को कोरोना से सबसे अधिक मौतें

देश में 15 सितंबर को एक दिन में कोरोना वायरस से सबसे अधिक जानें गई थीं। इस दिन 1,290 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि बीते 24 घंटों में 706 मरीजों की मौत हुई थी, तो वहीं बुधवार को बताया कि 730 मरीजों की जान गई। मंत्रालय की तरफ गुरुवार को बताया गया कि अब तक देश में कुल 1,11,266 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 67,708 नए मामले सामने आए। इसके साथ कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 73,07,098 हो गई। इनमें अभी 8,12,390 ऐक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी बॉलीवुड को झटका: नहीं रही ये दिग्गज शख्सियत, जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

रिकवरी रेट में हो रही वृद्धि

भारत में अब तक 63,83,442 कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। भारत का रिकवरी दर बढ़कर 87.4 फीसदी हो गई है। कोरोना मरीजों की मौत का औसत लगातार घट रहा है जो अब 1.5 फीसदी से भी कम हो गया है। देश में बीते 24 घंटों में 11.3 लाख कोविड टेस्ट किए गए। देश में अब तक 9.1 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...देश में आपातकाल: भारी प्रदर्शन से कांपी दुनिया, हो गया ये बड़ा फैसला

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story