×

प्रियंका गांधी के लोधी स्टेट बंगले में बड़ी दावत, जानें पूरा मामला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया। वहीं अनिल बलूनी ने प्रियंका के निमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पहाड़ी खाने की दावत दी है।

Shivani
Published on: 27 July 2020 4:45 PM GMT
प्रियंका गांधी के लोधी स्टेट बंगले में बड़ी दावत, जानें पूरा मामला
X

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं के बीच आज बातचीत हुई इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिये दी। बता दें कि इसे पहले प्रियंका ने अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया था। वहीं अनिल बलूनी ने प्रियंका की चाय के निमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पहाड़ी खाने की दावत में बुलाया है।

प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी से की बात

दरअसल, प्रियंका सालों से दिल्ली के लोधी एस्टेट बंगले में रह रहीं थीं। नोटिस मिलने के बाद उन्हें ये बंगला छोड़ना है, वहीं भाजपा सांसद अनिल बलूनी को प्रियंका का बंगला अलॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि एक अगस्त तक प्रियंका को बंगला खाली कर देना है।

बलूनी को दी प्रियंका ने शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ेंः चारधाम यात्रा 2020: अब सभी को मिली अनुमति, अब तक 534 ई-पास जारी

प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया

इसी कड़ी में प्रियंका ने पहले अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया। ऐसा प्रियंका ने कर्टसी कॉल के तहत किया। वहीं आज उन्होंने बलूनी और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। प्रियंका ने लिखा, 'आज अनिल बालुनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूँ। उन्हें नए घर की शुभकामनाएँ देते हुए आशा करती हूँ कि उन्हें भी इस घर में उतनी ही ख़ुशियाँ मिलें जितनी मुझे और मेरे परिवार को मिलीं।'



ये भी पढ़ेंः राफेल ला रहे ये शूरवीर: शौर्य चक्र से सम्मानित, 7000 किमी हवाई दूरी करेंगे तय

प्रियंका के न्योते पर बलूनी की प्रतिक्रिया:

वहीं प्रियंका के कर्टसी कॉल और शुभकामनाओं पर भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अब प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रियंका गांधी को चिट्ठी लिख कर चाय पर बुलाने के लिए उनका धन्यवाद किया और अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। अनिल बलूनी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'प्रियंका गांधी वाड्रा जी, आपका पत्र मिला, आभारी हूं। शायद आपको संज्ञान में नहीं होगा कि मैं कैंसर के उपचार के बाद दिल्ली लौटा हूं और चिकित्सकों का मानना है कि अभी मुझे कुछ और समय घर पर ही आइसोलेशन में रहना चाहिए।'

ये भी पढ़ेंः 1 करोड़ के लिए हत्या: प्रियंका बोलीं- खबरें नहीं देखते क्या CM, अखिलेश ने घेरा

प्रियंका को दिया पहाड़ी खाने का न्योता

अनिल बलूनी ने प्रियंका को खाने का न्योता भी दिया। उन्होंने चिट्ठी में लिखा, 'मैं 35 लोदी एस्टेट शिफ्ट होने के बाद आपको सपरिवार भोजन पर आमंत्रित करता हूं। जिससे आपको मेरे उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, पहाड़ी रायता, भट्ट की चुठकनी का रसास्वादन मिलेगा। मझे आमंत्रित करने के लिए मैं आपका पुनः आभार व्यक्त करता हूँ।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story