×

Punjab News: विपक्षियों पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले-दौरे में व्यस्त सीएम भगवंत मान, कानून व्यवस्था बदहाल

Punjab News: अमित शाह ने कहा कि आप प्रमुख का ज्यादातर समय दौरे में निकल जाता है और उन्ही के साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भवगवंत मान का भी पूरा समय निकल जाता है। पंजाब में कानून व्यवस्ता बदहाल है। सीएम को नहीं है कोई चिंता

Anant Shukla
Published on: 18 Jun 2023 10:28 AM GMT
Punjab News: विपक्षियों पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले-दौरे में व्यस्त सीएम भगवंत मान, कानून व्यवस्था बदहाल
X
amit shah (Photo-Social Media)

Punjab News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पंजाब के फतेहगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। शाह नें आप सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि आप जैसी खोखली सरकार हमने जीवन में कभी नहीं देखा। सभी वादे खोकले साबित होते हैं। आप प्रमुख का ज्यादातर समय दौरे में निकल जाता है और उन्ही के साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भवगवंत मान का भी पूरा समय निकल जाता है। यही कारण है कि पंजाब की कानून व्यवस्ता बदतर होती जा रही है। लेकिन सीएम को जरा भी परवाह नहीं है।

भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के पायलट

अमित शाह ने पंजाब के सीएम को आप प्रमुख का पायलट बताया। उन्होंने आप द्वारा दक्षिण में विज्ञापन देने पर भी जमकर निसाना साधा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी ने विदेशों में भारत का नाम ऊंचा उठाने का काम किया है। देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए अफ्रीकी दौरे पर गए पीएम मोदी का हो रहे स्वात सत्कार का भी गुणगान किया। मोदी जहां भी जाते हैं उनके नारे लगते हैं ये नारा भाजपा या मोदी के लिए नहीं बल्कि देश के सम्मान में लगते हैं।

दगा पीड़ितों को मोदी ने दिलाई न्याय

शाह ने 1984 में हुए दंगो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस समय दंगा हुआ था उस समय कांग्रेस नेतृत्व थी। हजारों निर्दोश सिख भाई-बहनों की हत्या हुई। 1984 से 2014 तक दोषियों को सजा नहीं हुई थी। लेकिन केन्द्र में मोदी सरकार आते ही दंगे के सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इसके बाद जो बोले सो निहाल के नारे के साथ शाह का संबोधन समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में ये शामिल हुए

पंजाब में आयोजित जनसभा को फतेहजंग बाजवा, मनप्रीत बादल, राणा सोढी और सुनील जाखड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ भाजपा सदस्य शामिल थे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story